Google Analytics —— Meta Pixel

Satnami Samaj Election 2025 : सतनामी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों के चुनाव में दिखा उत्साह, एल.एल. कोशले बने अध्यक्ष

Satnami Samaj Election 2025 : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज (पंजीयन क्रमांक 3933/2012) के प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव 29 जून को रायपुर के कालीबाड़ी बंगाली भवन में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हुए मतदान में प्रदेशभर से पहुंचे लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Satnami Samaj Election 2025 :

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के.एल. रवि ने जानकारी दी कि चुनाव पूरी निष्पक्षता और पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। चुनाव संचालन में सहायक निर्वाचन अधिकारी एस.आर. बांधे, ओ.पी. कोसरिया और कार्यालय सहायक कृष्णा कुमार कोशले ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें :- CG Cabinet Meeting : धान नहीं, अब मक्का-तिलहन पर भी मिलेगा लाभ, छत्तीसगढ़ कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, पढ़े पूरी खबर

एल.एल. कोशले निर्वाचित अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे – एल.एल. कोशले (उगता सूरज), दयानंद कोशले (पतंग) और विनोद भारती (छाता)। एल.एल. कोशले को 833 मत, विनोद भारती को 268 और दयानंद कोशले को 8 मत प्राप्त हुए। सर्वाधिक मत प्राप्त कर एल.एल. कोशले को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।

तीन उपाध्यक्ष चुने गए

तीन उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव में डॉ. दिनेश लाल जांगड़े (टेलीफोन), रेशम घृतलहरे (अलमारी), और सरजू प्रसाद घृतलहरे (ट्रैक्टर) विजयी घोषित किए गए। इन तीनों ने क्रमशः 873, 784 और 623 मत प्राप्त किए।

महासचिव और प्रवक्ता पद पर सीधा मुकाबला

महासचिव पद पर मोहन बंजारे (नलकूप) ने 853 मत प्राप्त कर रघुनाथ भारद्वाज (247 मत, बैलगाड़ी) को पराजित किया। प्रवक्ता पद पर पी.एल. कोसरिया (सिलाई मशीन) ने 795 मत प्राप्त कर राकेश नारायण बंजारे (300 मत, पंखा) को हराया।

कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

महिला उपाध्यक्ष पद पर सुशीला सोनवानी, कोषाध्यक्ष पद पर श्यामजी टांडे, सहसचिव पद पर दिनेश बंजारे और मीडिया प्रभारी के रूप में लक्ष्मीकांत कोसरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। (Satnami Samaj Election 2025)

Laxmikant Kosariya
प्रमाण पत्र ग्रहण करते हुए लक्ष्मीकांत कोसरिया

15 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए

कार्यकारिणी के 15 सदस्य निर्विरोध चुने गए, जिनमें गणेश प्रसाद बघेल, गुलाब दास टंडन, डमरु मनहर, नोहर सिंह धिरही, एस.आर. बंजारे, भुवन दास जांगड़े, यादराम हिरवानी, विजय टंडन, विरेन्द्र अजगल्ले, श्याम लाल सितारे, सत्येंद्र खुंटे, संतु बांधे, द्रौपदी जोशी, निशा ओग्रे और रजनी डांडे शामिल हैं। (Satnami Samaj Election 2025)

नव निर्वाचित अध्यक्ष एल.एल. कोशले का संदेश:-

अध्यक्ष बनने के बाद एल.एल. कोशले ने कहा, “यह केवल मेरी नहीं, पूरे समाज की जीत है। हम मिलकर युवाओं को शिक्षा, महिलाओं को नेतृत्व और समाज को संगठित कर आगे ले जाने का संकल्प लेते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समाज के लोगों ने बधाइयों के साथ नए नेतृत्व के प्रति भरोसा जताया। (Satnami Samaj Election 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!