Google Analytics —— Meta Pixel

CM केजरीवाल के बयान पर शाह का पलटवार, कहा- PM नरेंद्र मोदी ही करेंगे नेतृत्व

Shah on CM Kejriwal: प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र की रिटायरमेंट को लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन को पता है कि हम (NDA) 400 पार करने जा रहे हैं और मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसलिए इस तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं। मैं जनता के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। नरेंद्र मोदी ही 2029 तक नेतृत्व करेंगे और नरेंद्र मोदी ही आने वाले चुनाव का भी नेतृत्व करेंगे। INDI गठबंधन के लिए कोई अच्छा समाचार नहीं है। उन्हें ज्यादा परिश्रम करना चाहिए, भ्रष्टाचार बंद करना चाहिए। इस प्रकार के झूठे भ्रम फैलाकर वे चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- पुलवामा हमले पर तेलंगाना CM रेड्डी ने उठाए सवाल, कांग्रेस पर हमलावर हुई BJP

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनकी पार्टी के नेता सलाखों के पीछे हैं और आज तक उन्हें जमानत नहीं मिली है। न्यायालय भी इनका समर्थन नहीं कर रहा है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 50 हजार के मुचलके पर छूटे अरविंद केजरीवाल जो एक फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते, दिल्ली सचिवालय में जा नहीं सकते उनसे ऐसी ही बयानबाजी की उम्मीद की जा सकती है। (Shah on CM Kejriwal)

उन्होंने कहा कि दिल्ली को ठगने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्हें सोचना चाहिए कि 1 तारीख के बाद क्या होगा। इस्तीफा न देने का एक मात्र कारण यह है कि राजमहल का मोह उनसे नहीं छूटता। पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विपक्ष रोज प्रधानमंत्री मोदी को गाली देता है। भारत में स्वस्थ और स्वतंत्र न्यायपालिका है। न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मणिशंकर अय्यर हो या कांग्रेस के सभी नेता, ये रहते भारत में हैं और गीत पाकिस्तान के गाते हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि रिश्ते में हम पाकिस्तान के बाप लगते हैं। (Shah on CM Kejriwal)

Back to top button
error: Content is protected !!