शर्मनाक! रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Nude party in Raipur : राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक कथित न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल हुआ है, जिसमें युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के शामिल होने का न्योता दिया गया है। यह पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट @sinful_writer1 से जारी किया गया बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टर में पार्टी की सटीक लोकेशन का उल्लेख नहीं है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन कालनेमि लागू करने की मांग तेज, धार्मिक भेष में ठगी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की अपील
इस घटना के बाद शहरवासियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से राजधानी की संस्कृति और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
इसी बीच, एक और पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें Stranger House Party का जिक्र है। यह कार्यक्रम 21 सितंबर को अपरिचित क्लब द्वारा आयोजित बताया गया है। इसमें युवाओं से अपनी शराब खुद लाने की बात लिखी गई है।
मामले पर रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि वायरल पोस्ट की जानकारी पुलिस को मिली है। ऐसे आयोजनों की किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल, पुलिस तकनीकी स्तर पर पोस्ट की जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। (Nude party in Raipur)
शहर के सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने भी मांग की है कि इस तरह की अश्लील प्रवृत्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। (Nude party in Raipur)



