Google Analytics —— Meta Pixel

H1B Visa New Rules : भारतीय इंजीनियरों को झटका, ट्रंप ने H-1B वीजा पर लगाया भारी टैक्स

H1B Visa New Rules : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा नियमों (H1B Visa New Rules) में बड़ा बदलाव करते हुए नया कार्यकारी आदेश साइन कर दिया है। इसके तहत अब H-1B वीजा के नए आवेदन के लिए 100,000 डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) सालाना फीस अनिवार्य कर दी गई है। यह नियम नए और मौजूदा दोनों प्रकार के आवेदनों पर लागू होगा।

यह भी पढ़े :- NHM कर्मचारियों की ओर से हड़ताल समाप्त करने का निर्णय स्वागतयोग्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नया नियम क्या कहता है?

  1. हर आवेदक को आवेदन संसाधित करने के लिए 100,000 डॉलर का भुगतान करना होगा।
  2. नियोक्ताओं को भुगतान का प्रमाण रखना होगा।
  3. यदि फीस का भुगतान नहीं किया गया तो राज्य विभाग या DHS याचिका को अस्वीकार कर देगा।
  4. केवल अपवादस्वरूप राष्ट्रीय हित के मामलों में छूट दी जाएगी।

किस पर होगा असर?

H-1B वीजा का सबसे बड़ा लाभ भारतीयों को मिलता है।

2023 की रिपोर्ट के मुताबिक 71% H-1B वीजा भारतीयों को मिले थे, जबकि चीन 11.7% के साथ दूसरे स्थान पर था।

सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे:

  • अमेरिका में आईटी कंपनियों में काम करने वाले भारतीय पेशेवर।
  • अमेरिकी विश्वविद्यालयों से मास्टर/पीएचडी कर चुके भारतीय छात्र।
  • 65% भारतीय H-1B वीजा धारक कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करते हैं।

ट्रंप प्रशासन का तर्क

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस कदम से अमेरिकी नौकरियों की रक्षा होगी और H-1B वीजा का दुरुपयोग रुकेगा। कंपनियां केवल तभी विदेशी कर्मचारियों को रख पाएंगी, जब उनकी वास्तविक जरूरत होगी।

आलोचना भी शुरू

आलोचकों का कहना है कि इतनी भारी-भरकम फीस से अमेरिका को वैश्विक प्रतिभा खोने का खतरा है। खासकर आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है, जहां भारतीय और चीनी पेशेवरों की बड़ी भूमिका है। (H1B Visa New Rules)

Back to top button
error: Content is protected !!