Google Analytics —— Meta Pixel

Gold price prediction: भारत में सोने की चमक बढ़ेगी, कीमतें ₹2 लाख तक पहुँच सकती हैं

Gold price prediction: वैश्विक निवेश सलाहकार फर्म जेफरीज के वरिष्ठ रणनीतिकार क्रिस वुड ने लंबी अवधि में सोने की कीमतों को लेकर बड़ा दावा (Gold price prediction) किया है। उनका कहना है कि आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की दरें $6,600 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो भारत में सोने की कीमतें ₹2 लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा सकती हैं।

यह भी पढ़े :- H1B Visa New Rules : भारतीय इंजीनियरों को झटका, ट्रंप ने H-1B वीजा पर लगाया भारी टैक्स

अमेरिकी बाजार में हालात

अमेरिका में सोने की कीमतें पहले ही $3,700 प्रति औंस का रिकॉर्ड छू चुकी हैं और वर्तमान में यह लगभग $3,600 प्रति औंस पर स्थिर हैं। विश्लेषकों का कहना है कि यह संकेत बाजार में मजबूत बुलिश सेंटिमेंट का है।

भारत में मौजूदा कीमत

भारत में फिलहाल सोने की दरें लगभग ₹1,11,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं। यदि वैश्विक रुझान जारी रहा, तो भारतीय बाजार में सोने की कीमतें दोगुने से भी ज्यादा हो सकती हैं।

भविष्यवाणी का आधार

वुड ने अपनी गणना 1980 के बुल मार्केट, अमेरिका में प्रति व्यक्ति आय की औसत वृद्धि और वैश्विक मौद्रिक नीतियों के आधार पर की है।

1980 में सोना अमेरिकी औसत आय का 9.9% था।

अगर यह स्तर फिर से छूता है, तो कीमतें $6,571 प्रति औंस तक जा सकती हैं।

उनका नया लक्ष्य $6,600 प्रति औंस है।

पिछला लक्ष्य और अनुभव

क्रिस वुड ने 2002 में सोने के लिए $3,400 प्रति औंस का लक्ष्य रखा था, जो दो दशक बाद पूरा हुआ। उनका कहना है कि मौजूदा आर्थिक नीतियों और बाजार अस्थिरता के चलते यह स्तर पहले ही छू लेना चाहिए था। (Gold price prediction)

Back to top button
error: Content is protected !!