Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़: NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर

NHM Employees Strike Ends : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रमुख मांगें पूरी होने के बाद प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस ले ली गई है और आज से कर्मचारी काम पर लौटेंगे।

यह भी पढ़े :- Gold price prediction: भारत में सोने की चमक बढ़ेगी, कीमतें ₹2 लाख तक पहुँच सकती हैं

मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री साय ने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त किए जाने के निर्णय का स्वागत किया और इसे सराहनीय एवं राज्यहित में उठाया गया कदम बताया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति संवेदनशील रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार ने हमेशा इस दिशा में ठोस पहल की है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के इस निर्णय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और जनता को उत्कृष्ट और सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से छत्तीसगढ़ एक स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होगा। (NHM Employees Strike Ends)

मांगों का समाधान

  • एनएचएम कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थे।
  • राज्य सरकार ने इनमें से चार मांगें पूरी कर दी हैं।
  • तीन अन्य मांगों पर समिति गठित कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
  • संविलयन, पब्लिक हेल्थ केडर और आरक्षण से संबंधित मामलों पर भारत सरकार से निर्णय लिया जाएगा। (NHM Employees Strike Ends)
Back to top button
error: Content is protected !!