उम्मीद है अब मेरे बेटे के हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे: BJP विधायक ईश्वर साहू

Saja MLA Ishwar Sahu: बेमेतरा के बिरनपुर में 8 अप्रैल 2023 को हुई हिंसा की जांच CBI ने शुरू कर दी है। मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया है। साथ ही CBI की टीम छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है। इसे लेकर साजा से BJP विधायक और हिंसा में जान गंवाने वाले भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू ने कहा कि जांच में देरी हुई है। 3 से 4 महीने पहले जांच शुरू करने की बात हुई थी। विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे बेटे के हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। इसके साथ ही उन्होंने भूपेश बघेल की सरकार पर भी निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें:- जन्मदिन के दिन ही आई मौत, जांजगीर-चांपा सड़क हादसे में 4 लोगों की गई जान

विधायक साहू ने कहा कि भूपेश की सरकार ने दिखावे की कार्रवाई करते हुए सिर्फ 12 लोगों पर FIR दर्ज किया, लेकिन सैकड़ों की संख्या में लोग हथियार लेकर खड़े थे। हमें सभी पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहां कि विधानसभा सत्र के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने CBI जांच का ऐलान किया था, जिस पर एक्शन शुरू हो गया है। विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अब अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। बता दें कि साजा विधायक और मृतक के पिता ईश्वर साहू ने विधानसभा में CBI जांच की मांग की थी। (Saja MLA Ishwar Sahu)

इसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी एजेंसी को निष्पक्षता और तथ्यों के आधार पर काम करना चाहिए। प्रतिशोध और बदले की भावना से जांच नहीं होनी चाहिए। अफसर और एजेंसियों को दबाव में काम नहीं करना चाहिए। आज सभी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतंत्र में अच्छी बात नहीं है। बता दें कि CBI ने जिन 12 लोगों के खिलाफ नामजद FIR किया है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। इस हत्याकांड की जांच करने के लिए CBI एसपी राम सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची। इसमें DSP मोहिद राम, शैलेन्द्र सिंह मायल समेत विवेचना अधिकारियों की टीम शामिल है। (Saja MLA Ishwar Sahu)

Related Articles

Back to top button