Google Analytics —— Meta Pixel

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, CGPSC के परीक्षा नियंत्रक भी बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के परीक्षा नियंत्रक का पद भी शामिल है।

आदेश के मुताबिक दीप्ति गौते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तहत अन्य अधिकारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है।

तबादला आदेश में अधिकारियों के वर्तमान पद से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी अधिकारियों को निर्धारित पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े :-

Back to top button
error: Content is protected !!