Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 18 निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को मिला मंत्री दर्जा, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के तहत तीन अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और 16 अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

इन्हें मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

रामलाल चौहान — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
रूप सिंह मंडावी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
डॉ. ममता साहू — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग

इन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा

गौरीशंकर श्रीवास — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
आनंद निषाद — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड
राजेश कुमार राजपूत — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या बोर्ड
राजेंद्र नायक — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड
सुधीर गौतम — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग
एजाज मिर्जा बेग — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी
भोजराज देवांगन — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ
प्रभात मिश्रा — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग
सुषमा जेठानी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी
शशिकांत द्विवेदी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ
डॉ. जे.पी. शर्मा — उपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण
किशोर महानंद — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड
आनंद कुमार तिवारी (श्री राजीव लोचन दास महाराज) — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग
वेदराम मनहरे — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
मंगल दास ठाकुर — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग

देखें सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश की प्रति…

Back to top button
error: Content is protected !!