Google Analytics —— Meta Pixel

Skin problem : स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो अपनाएं ये नुस्खे

Skin problem : त्वचा को भी शरीर के बाकी अंगों की तरह देखभाल की जरूरत होती है। धूल, मिट्टी से लेकर प्रदूषण और कीटाणुओं तक, हमारी त्वचा सब कुछ झेलती है। फिर भी हम इसकी सेहत को अनदेखा कर देते हैं। जानिए कैसे रख सकते हैं इसका ख्याल।

हेल्दी फैट लें- फैट दो तरह के होते हैं- हेल्दी और अनहेल्दी। नट्स, सीड्स, डार्क चॉकलेट और अंडों में मिलने वाले फैट हेल्दी माने जाते हैं। ये आपकी स्किन में नमी और कोमलता बरकरार रखते हैं। इनसे स्किन सूखती नहीं है।

पानी पीएं- शरीर में पानी की कमी से कई तरह की बीमारियां होती हैं। इससे हमारी त्वचा को भी नुकसान होता है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीना बहुत जरूरी है।

विटामिन D- विटामिन D का सबसे अच्छा सोर्स सूरज की रोशनी है। यह न्यूट्रिएंट त्वचा से जुड़ी समस्याओं, जैसे ड्राई स्किन और एक्जेमा, को दूर रखता है। साथ ही, त्वचा को जवान भी रखता है। विटामिन D से स्किन सेल्स जल्दी विकसित होते हैं और त्वचा की मरम्मत भी तेजी से होती है।

इसे भी पढ़ें-Tips for Better Sleep : अगर नहीं आ रही अच्छे से नींद तो इन 5 विकल्पों को अपनाएं

स्ट्रेस मैनेज करें- स्ट्रेस दिमाग और शरीर दोनों को ही प्रभावित करता है। आज की दौड़भाग भरी जिंदगी में हम स्ट्रेस से बच तो नहीं सकते, लेकिन उसे मैनेज जरूर कर सकते हैं। इसके लिए योगा, मेडिटेशन या अपनी मनपसंद गतिविधियों का सहारा लें।

Back to top button
error: Content is protected !!