Google Analytics —— Meta Pixel

बर्फीले तूफान से 38 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

snow storm: अमेरिका में बर्फीला तूफान जमकर कहर बरपा रहा है। क्रिसमस के दौरान आए तूफान से देश के लगभग 20 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। भारी ठंड से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कनाडा में भी 4 की जान गई हैं। एंबुलेंस मरीजों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। कई शहरों में बिजली नहीं है। हजारों व्यवसाय ठप हैं। तूफान का असर मेक्सिको में भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि सर्दियों में आए इस भयंकर तूफान को बॉम्ब साइक्लोन कहा जा रहा है। यानी ये कुछ ही घंटों में जानलेवा बन जाता है।

यह भी पढ़ें:- फ्यूल टैंक में हुआ जोरदार धमाका, 2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक तूफान का प्रेशर एकदम से गिरता है। इलाके में भारी बर्फ गिरती है और तेज हवाएं चलती हैं। बॉम्ब साइक्लोन की स्थिति कैटेगरी 1 चक्रवात जैसी ही होती है। तूफान से 48 घंटे में 10 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। सड़कों पर बर्फ जमने से कई व्यवसाय ठप हो गए हैं। वहीं बर्फबारी से बिजली के खंभों में स्पर्किंग हुई। इससे कई इलाकों में बिजली गुल है। तूफान ने अमेरिका की 60% आबादी को खतरे में डाल दिया है। कई जगहों में बाढ़ आ गई। इसमें लोग गाड़ियों समेत ही फंस गए हैं। (snow storm)

बता दें कि तूफान ने 3 हजार 200 किलोमीटर के इलाके को अपनी चपेट में लिया है। अमेरिका के मोंटाना शहर में शनिवार को पारा -42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूयॉर्क स्टेट के शहर बफेलो में 8 फीट बर्फ की चादर बिछ गई। अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर लोग सर्दी से बेहाल हो गए हैं। खराब मौसम की वजह से लोग अपने घर जाकर क्रिसमस नहीं माना सके। उन्हें एयरपोर्ट के फर्श पर सोकर रात बितानी पड़ी। कार से ट्रैवल कर रहे कई लोग रास्तों में ही फंस गए। भारी ठंड से अभी और लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। (snow storm)

वहीं US में आए तूफान को ‘वंस इन अ जनरेशन’ साइक्लोन कहा जा रहा है। बर्फबारी से सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया। तूफान के कारण कई गाड़ियां बर्फ में धंस गई हैं। बर्फीले तूफान के बीच अमेरिका और कनाडा में कई उड़ानें रद्द हो गईं। भयंकर तूफान में कई जगह 6 से 8 फीट तक बर्फ जम गई। गाड़ियां सड़कों पर जमी बर्फ में स्लाइड हो रही हैं। इससे कनाडा में एक्सीडेंट हो गया। भारी बर्फबारी के चलते लोगों को ट्रैवलिंग में परेशानी हो रही है। तूफान की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। (snow storm)

मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त अमेरिका की 60% आबादी यानी 20 करोड़ लोग किसी न किसी विंटर वॉर्निंग से प्रभावित हैं। इनमें से 17.7 करोड़ लोगों को सर्द हवाओं की चेतावनी मिली है। 1.1 करोड़ लोगों को बर्फीली आंधी की वॉर्निंग मिली है। 6.5 करोड़ लोगों को तूफान और 5 लाख लोगों को गंभीर बर्फीले तूफान की चेतावनी मिली है। इधर, भारत के कई राज्यों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 6 से ज्यादा राज्यों में ठंड ज्यादा बढ़ गई है। (snow storm)

Back to top button
error: Content is protected !!