Asia Cup 2023 : फाइनल में भारत से होगी श्रीलंका की भिड़ंत, पाकिस्तान आखिरी गेंद पर हारा

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023  का रोमांच कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। 17 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। कोलंबो का आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम इस भिड़ंत का गवाह बनेगा। वहीं, भारत के बाद अब फाइनल मैच खेलने वाली दूसरी टीम का खुलासा हो गया। 14 सितंबर को पाकिस्तान को मात देकर श्रीलंका ने एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। दूसरी ओर, बांग्लादेश और पाकिस्तान के एशिया कप 2023 के सफर का अंत हो गया है।

वीरवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर-4 का राउंड मैच खेला गया। लेकिन ये मैच बारिश से बाधित रहा, जिसके कारण इसकी शुरुआत में देरी हुई और ओवरों में कटौती की गई। बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तान ने निर्धारित ने 42 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद रिजवान 86 रन बनाकर नाबाद रहें।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री बघेल ने पोला तिहार पर क्षेत्रवासियों को दी उफरा-रवेली सेतु की सौगात

अब्दुल्लाह शफीक और इफ्तिखार अहमद का क्रमशः 52 रन और 47 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीलंका (PAK vs SL) ने कुसल मेंडिस और चरित असलंका की पारियों के बूते 2 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के 11वें मुकाबले के बाद आगे एशिया कप 2023 अंक तालिका की बात की जाए तो पाकिस्तान को शिकस्त देकर श्रीलंकाने टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है। दसून शनाका की टीम ऐसा करने वाली दूसरी टीम रही। क्योंकि 12 सितंबर को श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने पहले ही एशिया कप 2023 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया था। लिहाजा, अब 17 सितंबर यानी रविवार को रोहित शर्मा और दसून शनाका की टीम आमने-सामने होगी।

अंक तालिका का हाल

टीम M W L अंक NRR
भारत 2 2 0 4 +2.690
श्रीलंका 3 2 1 4 -0.134
पाकिस्तान  3 1 2 2 -1.283
बांग्लादेश 2 0 2 0 -0.749

Related Articles

Back to top button