मंदिर में रात्रि जागरण के दौरान मंच गिरा, 1 की मौत, 17 घायल

kalkaji mandir accident : राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली में कालकाजी मंदिर के महंत परिसर में माता जागरण के दौरान बीती रात लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना मंच गिर गया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहींं, इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीयों को दें प्राथमिकता: CM साय
#WATCH | Delhi | 17 people injured and one died when a platform, made of wood and iron frame, at a Mata Jagran at Mahant Parisar, Kalkaji Mandir collapsed at midnight on 27-28 January. Case registered against the organisers.
(Video: Viral visuals confirmed by Fire Department) https://t.co/r6bE9dh3ds pic.twitter.com/haaC9TZe4D
— ANI (@ANI) January 28, 2024
रिपोर्ट के मुताबिक जब भजन गाए जा रहे थे तो कई श्रद्धालु उत्साहित होकर मंच पर चढ़ गए। परिणामस्वरूप, मंच टूट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। (kalkaji mandir accident)
यह भी पढ़ें:- विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम आयोजित करने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। मंदिर के महंत परिसर में देवी दुर्गा के जगराते (रात्रि जागरण) को देखने के लिए लगभग 1500-1600 लोग मौजूद थे।
पुलिस ने दर्ज किया केस
वहीं इस पूरे मामले (kalkaji mandir accident) को लेकर पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी. पुलिस ने मामले में आयोजकों के खिलाफ धारा 337/304ए/188 के तहत मामला दर्ज किया है.



