Google Analytics —— Meta Pixel

Mansa Devi Mandir Stampede : मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत

Mansa Devi Mandir Stampede : उत्तराखंड के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भयानक भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़े :- हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: रायपुर में अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर, गृहमंत्री बोले- “कानून से बड़ा कोई नहीं”

सीढ़ी मार्ग पर हुआ हादसा, बारिश और फिसलन बनी कारण

जानकारी के अनुसार, हादसा मंदिर के सीढ़ी मार्ग के पास हुआ, जो काफी संकरा और खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता है। सावन मास के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। आज सुबह भी हजारों श्रद्धालु जल अर्पण के लिए मंदिर पहुंचे थे।

वहीं, लगातार हो रही मानसून बारिश के कारण रास्तों पर फिसलन बढ़ गई थी। इस दौरान एक अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे श्रद्धालु आपस में गिरने लगे और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

करंट लगने की आशंका से मची अफरा-तफरी?

प्रारंभिक जानकारी में यह भी आशंका जताई जा रही है कि बिजली के करंट की अफवाह के कारण भीड़ में घबराहट फैली। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और कोतवाली प्रभारी रितेश शाह मौके पर पहुंच चुके हैं। रितेश शाह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण भगदड़ मची।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे (Mansa Devi Mandir Stampede) पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:

“हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। मैं लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के कुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

घायलों का इलाज जारी, मृतकों की पहचान प्रक्रिया शुरू

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने और पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने की बात कही है। (Mansa Devi Mandir Stampede)

Back to top button
error: Content is protected !!