स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मिला आमंत्रण, पढ़ें पूरी खबर

Stanford University of America: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को 10 से 22 सितंबर तक अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित EPPI Con 2024 कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। रायपुर IIM के तत्वाधान में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल आउटरीच के डायरेक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री को इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा करने के साथ ही राज्य की प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों (आशा कार्यकर्ता और मितानिन) को मजबूत करने की योजना पर कार्य होगा।
यह भी पढ़ें:- आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
कॉन्फ्रेंस के मुख्य उद्देश्य के अनुसार आशा और मितानिन कार्यकर्ताओं को डिजिटल साक्षर बनाने के लक्ष्य पर काम करना है। साथ ही उन्हें IIM, IIT, एम्स और NNLU के साथ मिलकर ट्रेनिंग देकर सक्षम बनाना है, ताकि राज्य में निचले स्तर पर ही बुनियादी और प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। (Stanford University of America)

निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार कक्ष में सभी आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त भंडारण पाई गई। इसके अलावा महिला और पुरुष वार्ड का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें वार्ड को साफ-सुथरा पाया गया। लेबर रूम में दो प्रसूता महिलाएं थीं, जिनमें से एक विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा की महिला थी, जिसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों नवजात स्वस्थ पाए गए। इसके साथ ही निर्माणाधीन ओपीडी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें कार्य प्रगति पर पाया गया है। इधर, जांजगीर-चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारागांव में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त रूप से लगाए गए शिविर में दिव्यांगता जांच शिविर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया। (Stanford University of America)




