Google Analytics —— Meta Pixel

औकात में रहो, वरना रेस्ट एंड पीस कर देंगे.., लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सांसद पप्पू यादव को मिली धमकी

Pappu Yadav Death Threat : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने दी है। यह वही गैंग है जिसने मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की थी। धमकी देने वाला गुर्गा झारखंड की जेल में बंद है। उसने पप्पू यादव को वीडियो कॉल करके धमकी दी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा में पहुंचेंगें जशपुर के 30 बच्चों के नाम, 2030 को यूरोपा क्लीपर पहुंचेगा

राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने कहा कि मुझे लॉरेंस के नाम पर धमकी (Pappu Yadav Death Threat ) दी गई है। इस संबंध में बिहार के डीजीपी और आईजी से शिकायत की गई है। मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मामला साझा किया है। बार-बार मिल रही धमकियों से मैं आहत हूं, क्योंकि मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। सरकार को मेरी सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। पप्पू यादव को फोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि संसद के सभी ठिकानों पर उसके पास जानकारी है। पप्पू यादव को फोन करने की कोशिश हो रही है। लेकिन पप्पू यादव फोन नहीं उठा रहे हैं।

फोन करने वाले शख्स ने पप्पू यादव को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया है। पप्पू यादव को इसमें बार-बार हिदायत दी गई है कि वह इन सब चीजों में ना पड़े। वह इससे दूर रहे। वही मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट भी किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि मैं पप्पू यादव का स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि तुम औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो। ज्यादा इधर-उधर तीन-पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत करो वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे।

पप्पू यादव ने पूर्णिया पुलिस से की धमकी की शिकायत

पप्पू यादव को मिल रही धमकियों (Pappu Yadav Death Threat ) के पीछे एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला बताया जा रहा है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही पप्पू यादव को धमकियां मिल रही हैं। पप्पू यादव ने इस मामले में पूर्णिया रेंज के डीआईजी, एसपी और डीजीपी से शिकायत की है।

Back to top button
error: Content is protected !!