Stepson killed in Dhamtari : सौतेले बेटे की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंका, सात साल बाद कंकाल मिलने से खुला राज

Stepson killed in Dhamtari : धमतरी जिले के ग्राम पंचायत भोयना में सात साल पहले हुए एक हत्याकांड का राज अब जाकर खुला है। पिता ने अपने सौतेले बेटे की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था। हाल ही में टैंक से नरकंकाल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच की, जिसमें आरोपी पिता राममिलन गोड़ ने अपराध स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें :- Fake whiskey found Durg : दुर्ग जिले में मिलावटी शराब और ओवर रेटिंग का भंडाफोड़, कई दुकानें जांच के घेरे में
17 मई 2025 को ग्राम भोयना में जमीन की नापजोख के दौरान एक पुराने सेप्टिक टैंक से नरकंकाल मिलने की सूचना कोटवार तोरण नागरची ने अर्जुनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने कंकाल को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा और मामले की तफ्तीश शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव के निवासी राममिलन गोड़ से पूछताछ की। सख्ती से पूछने पर उसने कबूल किया कि उसने करीब छह-सात साल पहले नवरात्रि के दौरान सौतेले बेटे नंदू सोनी (23 वर्ष) की हत्या की थी। घटना के समय घर पर वह अकेला था और पत्नी माया ध्रुव व बेटियां पड़ोसी के घर गई थीं। रात 10–11 बजे नंदू घर आया और खाना को लेकर कहासुनी हुई। झगड़े के दौरान राममिलन ने गुस्से में नंदू का सिर दीवार से पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (Stepson killed in Dhamtari)
हत्या छिपाने के लिए राममिलन ने तड़के चार बजे शव को पास के खड्डा गोदाम के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। शव को सीमेंट पोल से बांधने के लिए रस्सी व साइकिल ट्यूब का इस्तेमाल किया गया था। (Stepson killed in Dhamtari)
सात साल बाद शव मिलने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी से एक पत्थर भी जब्त किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले के खुलासे में अर्जुनी थाने की टीम—निरीक्षक चंद्रकांत साहू, एएसआई उत्तम निषाद व अन्य जवानों की अहम भूमिका रही। (Stepson killed in Dhamtari)



