Google Analytics —— Meta Pixel

Strike in Korba: नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट के विरोध में हड़ताल पर कर्माचारी, कार्यालय में लटका ताला

Strike in Korba: रायगढ़ में नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में कोरबा जिले में राजस्व विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मचारी रायगढ़ की घटना में शामिल सभी अधिवक्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इसमें समर्थन में 14 फरवरी, सोमवार से धरना पर बैठे हैं।

राजस्व विभाग के अधीन नियोजित अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में काम नहीं कर रहे हैं। इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कानूनगों, रीडर, नाजीर, लिपिक, चपरासी और अन्य कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों की हड़ताल का कोरबा जिले में व्यापक असर हुआ है। राजस्व न्यायालयों में कामकाज ठप हो गया। दीवानी मामलों की सुनवाई बंद हो गई है। कोर्ट केस को आगे के लिए टाल दिया गया है।

हड़ताल के कारण जिले के सभी राजस्व न्यायलयों में नामांतरण, बंटवारा और भू- अर्जन से संबंधित मामले की सुनवाई बंद हो गई है। वहीं तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार या नायब तहसीलदार के अनुमोदन से जारी होने वाले जाति, निवास, आमदनी प्रमाण पत्र बनाने का काम भी बंद हो गया है। हड़ताल के कारण पटवारी और राजस्व निरीक्षक भी अपने मुख्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें-Medical Fraud: पथरी के बजाए डॉक्टर ने मरीज की निकाली किडनी, 10 साल बाद केस दर्ज

जारी है आंदोलन

आरोपियों को गिरफ्तार करने के समर्थन में गुरुवार को भी आंदोलन जारी है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार कर्मचारियों ने कोरबा जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से बताया गया है कि हड़ताल टालने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!