मोबाइल छीनने पर 2 बहनों ने की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Suicide in Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से चौकने वाली खबर सामने आई है, जहां मोबाइल छीनने पर दो चचेरी बहनों ने सुसाइड कर लिया है। उनके दादा के मुताबिक दोनों लड़के से मोबाइल पर बात कर रही थी। ऐसे में उन्होंने मोबाइल छीन लिया था। इससे नाराज होकर दोनों ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से शवों को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना बरला थाना क्षेत्र के फजलपुर गांव की है।

यह भी पढ़ें:- बंगाल हिंसा की जांच करेंगी देश की 5 BJP महिला सांसद, सरोज पांडे को संयोजक की जिम्मेदारी

पुलिस के मुताबिक मृत बहनों का नाम खुशबू (16) और शालिनी (14) है। दोनों फजलपुर में अपने दादा के साथ रहती थी। दादा ने पुलिस को बताया कि दोनों नातिन गांव में रहकर काफी खुश थी। पूरा दिन घर का काम करती थी। दोनों के माता-पिता बाहर रहकर नौकरी करते हैं। एक दिन दोनों बहनों मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी मैं पहुंच गया। दादा ने बताया कि मैंने उनसे पूछा कि मोबाइल कहां से मिली?, लेकिन दोनों ने कुछ भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद मैंने दोनों को डांटकर मोबाइल ले लिया। इससे दोनों बहनें मुझसे नाराज रहने लगी। कई बार दोनों ने मुझसे मोबाइल वापस मांगा, लेकिन मैंने उन्हें देने से साफ इनकार कर दिया। (Suicide in Aligarh)

दादा ने पुलिस को दी जानकारी

दादा ने बताया कि रविवार सुबह वे खेत में काम करने गए थे। दोपहर में घर वापस आए। उन्होंने कहा कि मैंने खुशबू से पानी मांगा। काफी देर तक बुलाया। जब कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो मैं उठकर दोनों के कमरे में गया। खिड़की से झांककर देखा तो दोनों फंदे से लटक रही थी। इसके बाद मैंने बेटे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा। दादा ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों बहनों को लड़के ने ही आत्महत्या के लिए उकसाया है। मामले में नाबालिग लड़कियों के घरवालों ने अज्ञात लड़के के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई है। (Suicide in Aligarh)

UP में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामले

शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। SP ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि दोनों बहनें मोबाइल छीने जाने से नाराज थी। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह किसी दोस्त से बात करती थी और उसी ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया है। कॉल डिटेल्स और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आगे की जांच की जा रही है। UP में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। NCRB के मुताबिक आत्महत्या के मामले में UP 11वें नंबर पर हैं। साल 2021 के आंकड़ों के मुताबिक कानपुर में 374, लखनऊ में 304, आगरा में 99, गाजियाबाद में 64, प्रयागराज में 45 और मेरठ में 23 लोगों ने खुदकुशी की थी। (Suicide in Aligarh)

Related Articles

Back to top button