Google Analytics —— Meta Pixel

भाई के मौत के बाद युवक ने की आत्महत्या, वीडियो रिकॉर्ड कर कहा- हम दोबारा साथ-साथ जन्म लेंगे

Suicide in Chattarpur: छतरपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर के फोरलेन स्थित HM होटल में एक युवक ने अपने बुआ के बेटे यानी फुफेरे भाई की मौत के गम में खुद को गोली मार ली। युवक ने आत्महत्या से ठीक पहले एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा- मैं उसे वापस लाऊंगा। हम दोबारा साथ-साथ जन्म लेंगे। ये शब्द सिर्फ भावनाओं से नहीं, बल्कि उस गहरे मानसिक दर्द से भरे हैं, जिसे वह सहन नहीं कर पाया। युवक बीते कुछ दिनों से HM होटल में ठहरा हुआ था। जैसे ही होटल स्टाफ को गोली चलने की आवाज सुनाई दी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें:- शहीद ASP की पत्नी को DSP पद पर अनुकंपा नियुक्ति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को युवक का मोबाइल और पिस्तौल मौके से मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पिस्तौल अवैध हो सकती है। बताया जा रहा है कि वह अपने फुफेरे भाई की हाल ही में सड़क हादसे में हुई मौत के बाद से ही मानसिक तनाव में था। परिवार वालों के मुताबिक मृत युवक और उसका फुफेरा भाई बेहद करीब थे। एक दूसरे को सगे भाइयों जैसा प्यार करते थे। छतरपुर की यह घटना सिर्फ एक आत्महत्या नहीं…यह सवाल उठाती है कि क्या हम अपने आस-पास के लोगों की तकलीफें समय रहते समझ पा रहे हैं ? (Suicide in Chattarpur)

एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत 

सीहोर जिले के कचनारिया गांव से भी एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है, जबकि तीसरी बच्ची जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है। परिवार के तीनों बच्चे 8 साल का वंश, 2 साल की अंशिका और 4 साल की वंशिका अचानक बीमार पड़ गए थे। पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर आष्टा और फिर सीहोर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वंश और अंशिका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका है, सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता कारण स्पष्ट होगा। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!