Chhattisgarh Naxal News : एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता गिरफ्तार, 100 से ज्यादा घटनाओं में रही शामिल……
Chhattisgarh Naxal News : तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ रुपये के इनाम वाली महिला नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को हैदराबाद के महबूब नगर से गिरफ्तार किया है। 60 वर्षीय सुजाता दक्षिण बस्तर संभागीय कमेटी के प्रभारी समेत कई पदों पर रह चुकी हैं। दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के प्रभारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, वह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में 100 से अधिक घटनाओं में शामिल रही है।
यह भी पढ़े :- CG By Election : निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए 9 उड़नदस्तों और 12 एसएसटी का गठन, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति
पुलिस ने बताया कि उसे उस समय पकड़ा गया जब वह इलाज के लिए तेलंगाना पहुंची थी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में उस पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस को उससे पूछताछ कर नक्सलियों के बारे में बड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि पेद्दापल्ली जिला के रहने वाला नक्सली कमांडर कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही पुलिस को उसकी नक्सली पत्नी सुजाता की तलाश थी। जानकारी के मुताबिक हाल ही में छत्तीसगढ़ के दंडकारण्यम और अबूझ मध जंगलों में मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए और काफी संख्या में घायल हुए। जिसके बाद जगह-जगह से नक्सलियों की गिरफ्तारियां हो रही हैं। माना जा रहा है कि इसी मुठभेड़ में घायल होने के बाद सुजाता पहचान छुपा कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाली थी। हालांकि आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं है कि सुजाता ने खुद सरेंडर किया या पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। (Chhattisgarh Naxal News)
इन बड़ी वारदातों की रची थी साजिश
2007 में एर्राबोर में 23 जवान शहीद हुए थे।
अप्रैल 2010 में ताड़मेटला में 76 जवान।
2010 में गादीरास में 36 जवान शहीद हुए।
2013 में झीरम में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमले में 31 जवान शहीद।
2017 में चितागुफा में 25 जवान।
मिनपा में 17 जवान।
टेकुलगुडेम में 21 जवान शहीद हुए थे।
सुजाता का नक्सल संगठन में कई नाम हैं। उन्हें पद्मा, झाँसीबाई, सुजाता, सुजातक्का, कल्पना कहा जाता है। बंगाल में उन्हें मैनी बाई भी कहा जाता है। 12वीं तक पढ़ी सुजाता अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, ओड़िया, तेलुगू के साथ-साथ गोंडी और हल्बी बोलियां भी जानती हैं। पुलिस ने बताया कि उसे उस समय पकड़ा गया जब वह इलाज के लिए तेलंगाना पहुंची थी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में उस पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस को उससे पूछताछ कर नक्सलियों के बारे में बड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है। (Chhattisgarh Naxal News)



