G-20 में शामिल फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं ने दिया मिलेट का उपहार

Bastar Womens in G20: बस्तर का मिलेट विशेषकर रागी से बने लड्डू G-20 में आए राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नी को काफी भाया। दरअसल, G-20 देशों में भाग लेने वाले प्रमुखों की प्रथम महिलाओं और जीवनसाथियों को 9 सितंबर को पूसा रोड पर IARI परिसर में एक कृषि प्रदर्शनी के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर से आई महिलाओं ने मिलेट से बनने वाले पकवानों पर विशेष तैयारियां की थी। बस्तर जिले के बास्तानर ब्लॉक से आई संगीता कश्यप ने बताया कि उन्होंने मिलेट के लड्डू, रागी कुकीज, रागी चकली, कोदो-कुटकी जैसे मिलेट से तैयार होने वाले पकवान बनाए थे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रायपुर में 2 हजार से ज्यादा योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की फर्स्ट लेडी को उन्होंने मिलेट से बनाए पकवानों की टोकरी उपहार में दी। फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं ने बस्तर आने का निमंत्रण भी दिया। महिलाओं के साथ आई छत्तीसगढ़ कृषि विभाग की नोडल अधिकारी रुक्मणी कोट्टम  ने बताया कि पूसा में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग द्वारा स्टाल भी लगाया गया था। विभाग की ओर से स्टाल में बांस से बने उत्पाद जैसे सूपा, टुकनी, टोकरी, तुमा, छतरी के साथ-साथ मिलेट से बने उत्पाद भी रखे गए थे, जो कि यहां आने वाले आगंतुकों को काफी पसंद आए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की ढोकराकला और नैचुरल डाई से बने कोसा के स्टॉल भी आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र थे। (Bastar Womens in G20)

कांकेर के दुर्गकोंदल ब्लॉक के गोटुल मुंडा गांव के महिला समूह की निर्मला भास्कर ने बताया कि उन्होंने न्यूजीलैंड की फर्स्ट लेडी को मिलेट का बास्केट उपहार में दिया। इस बास्केट में छत्तीसगढ़ की महिला समूह द्वारा तैयार मिलेट उत्पाद थे। फर्स्ट लेडी ने उनके साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि वे इसे अपने घर ले जाएंगी और अपने परिवार के साथ शेयर करेंगी। निर्मला भास्कर ने कहा कि यह यादगार पल था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इधर, G20 समिट के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंप दी। इसके साथ ही PM ने समिट के समापन का ऐलान किया। ब्राजील अगले साल होने वाली G20 समिट का आयोजन करेगा। (Bastar Womens in G20)

Related Articles

Back to top button