Fake Note: जांच-परख कर ले 500 के नोट, सालभर में दोगुने हुए नकली नोटों की संख्या

Fake Note: अगर आप किसी अंजान से लेन देन कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में नकली नोटों की संख्या काफी बढ़ गई है। RBI के मुताबिक 500 रुपए के नकली नोट एक साल में दोगुने हो गए हैं। पिछले साल की तुलना में केंद्रीय बैंक ने 500 रुपए 101.9% ज्यादा नोट और 2 हजार रुपए के 54.16% ज्यादा नोटों का पता लगाया है। नकली नोटों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली है।

यह भी पढ़ें:- Aryan Khan: एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन को NCB ने दिया क्लीनचिट, समीर वानखेड़े पर एक्शन की तैयारी

RBI ने कहा कि 31 मार्च 2022 तक बैंक में जमा हुए 500 और 2000 रुपए के (Fake Note) नोट में 87.1% नकली नोट थे। 31 मार्च 2021 तक यह आंकड़ा 85.7% था। बैंक ने बताया कि यह 31 मार्च 2022 तक चलन में मौजूद नोटों का कुल 21.3% था। अगर अन्य नोटों की बात करें तो पिछले वर्ष की तुलना में, 10 रुपए के नकली नोट 16.4% और 20 रुपए के नोट 16.5% बढ़े हैं। इसके अलावा 200 रुपए के नकली नोटों (Fake Note) में 11.7% की वृद्धि दर्ज की गई है।

नकल और असली नोट में अंतर

बीते साल के आंकड़ों को देखते हुए इस वित्त वर्ष में 50 रुपए के नकली नोट 28.7% और 100 रुपए के नकली नोट 16.7% कम हुए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे टीवी पर आकर 500 और 1000 के नोटों को बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद 500 का नोट नए फॉर्मेट में आया (Fake Note) था। नोटबंदी के बाद ही 2000 का नोट अस्तित्व में आया था। नोटबंदी की वजह सरकार ने नकली नोटों पर नकेल कसना बताया था। ऐसे में एक बार फिर नए नोटों की नकली करेंसी आना सरकार के लिए भी चिंता का विषय है। वहीं लोगों के लिए भी क्योंकि हर कोई नकल और असली नोट में अंतर नहीं कर पाता।

Related Articles

Back to top button