AP Police to Pawan Kalyan Arrest : चंद्रबाबू नायडू से मिलने जा रहे पवन कल्याण को पुलिस ने हिरासत में लिया

AP Police to Pawan Kalyan Arrest :  आंध्र प्रदेश पुलिस  ने जनसेना पार्टी  के अध्यक्ष पवन कल्याण  और नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले  में एहतियातन हिरासत  में ले लिया गया है। उन्हें विजयवाड़ा  स्थानांतरित किया जा रहा है। फिलहाल उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पवन कल्याण ने शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी। वे पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन करने के लिए विजयवाड़ा की ओर जा रहे थे। हालांकि, विजयवाड़ा के लिए कल्याण की विशेष उड़ान को हैदराबाद से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।

काफिले को एनटीआर जिले में दो बार रोका गया

इसके बाद पवन कल्याण सड़क मार्ग से रवाना हुए। उनके काफिले को एनटीआर जिले में दो बार रोका गया। इसके बाद पवन कल्याण गाड़ी से उतरकर पैदल ही विजयवाड़ा में मंगलागिरी की ओर चलना पड़ा। (AP Police to Pawan Kalyan Arrest)

यह भी पढ़े : G20 Summit UPDATES: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे वर्ल्ड लीडर्स

जब पुलिस ने फिर से उन्हें रोका तो वे अनुमंचीपल्ली में सड़क पर ही लेट गए। इसके बाद पुलिस को उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया। नंदीगामा उपसंभागीय पुलिस अधिकारी जनार्दन नायडू ने बताया कि हमने कल्याण और मनोहर को एहतियातन हिरासत में लिया है। हम उन्हें विजयवाड़ा ले जा रहे हैं। दोनों को न्यायाधीश के सामने पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह केवल एहतियाती हिरासत है।

बीते दिन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया

दरअसल, आंध्र प्रदेश के कौशल विकास घोटाला मामले में सीआईडी ने शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद राज्य में जगह-जगह तेदेपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। नायडू की रिहाई के लिए प्रार्थना करने उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी मंदिर पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नारा भुवनेश्वरी ने कहा कि जब एक बच्चा निराश होता है तो वह अपने माता-पिता के पास जाता है। यही वजह है कि वह अपना दुख साझा करने दुर्गा देवी मंदिर आई हैं। (AP Police to Pawan Kalyan Arrest)

Related Articles

Back to top button