पूर्व CM भूपेश बघेल पर FIR से गरमाई सियासत, साव ने कहा कि- भाजपा राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई नहीं करती

Sao on Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इसे लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने BJP पर निशाना साधा है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस का स्टैंड क्लियर है। यह बीजेपी का राजनीतिक षड्यंत्र है। बीजेपी भूपेश बघेल की लोकप्रियता और कांग्रेस की मजबूती से डरी हुई है। बीजेपी हर चुनाव के दौरान ED, IT और CBI का दुरुपयोग करती है। विधानसभा चुनाव के पहले भी यही किया गया था। लोकसभा चुनाव को देखते हुए फिर से एक बार भूपेश बघेल की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। भूपेश बघेल राजनांदगांव चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- BJP के कुछ वर्तमान विधायक कांग्रेस में आने को आतुर: सुशील आनंद शुक्ला 

संचार प्रमुख ने कहा कि राजनांदगांव से चुनाव लड़ने के कारण पूरे प्रदेश में एक अलग वातावरण बना हुआ है। प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 11 की 11 लोकसभा सीट पर बीजेपी बुरी तरीके से पराजित होने वाली है। बौखलाहट में ED और EOW ने मिलकर षड्यंत्र किया है। वहीं कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से महादेव ऐप की जांच चल रही थी। जांच में जो तथ्य आए, उसके बाद FIR हुई। भाजपा राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई नहीं करती है। जांच 2 साल से चल रही थी। राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। (Sao on Bhupesh Baghel)

 

डिप्टी CM साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ हुए धोखे का नतीजा है। जांच के बाद FIR हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में तुष्टिकरण की राजनीति की है। भाजपा सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के साथ चल रही है। 10 साल से PM मोदी के नेतृत्व में आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। माताओं, बहनों और युवाओं को सशक्त बनाने का काम किया। बाह्य आंतरिक सुरक्षा मजूबत हुई। देश में 2014 से पहले क्या दुर्दशा की थी। सभी ने देखा है। छत्तीसगढ़ में 5 साल कांग्रेस रही। इसे भी बदहाल करने का काम कांग्रेस ने किया। हम छत्तीसगढ़ को समृद्ध करने का काम कर रहे हैं। (Sao on Bhupesh Baghel)

Related Articles

Back to top button