हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी और 3 निर्दलीय विधायक BJP में हुए शामिल, शिमला में किया गया भव्य स्वागत

Congress MLA Join BJP: हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों और 3 निर्दलीयों ने लोकसभा चुनाव से पहले BJP का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र राणा और चैतन्य शर्मा हिमाचल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए, जिनका शिमला में भव्य स्वागत किया गया। शिमला में देर रात प्रेस कॉफ्रेंस में सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा ने कहा कि कई बार मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उल्टा अपमानित करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें:- ISIS ने ली मॉस्को आतंकी हमले की जिम्मेदारी, कल राष्ट्रीय शोक घोषित

राजेंद्र राणा ने कहा कि जिस तरह की बातें कही गई है, उन्हें साबित करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया किया तो मुख्यमंत्री के ऊपर मानहानि का केस करेंगे। राणा ने कहा कि बहुत सारे विधायक उनके संपर्क में है जो दुखी है, वो भी आने वाले समय में उनकी तरह साहस दिखाने वाले है। इससे और सीटों पर भी उप चुनाव होंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली और हिमाचल दोनों जगह भाजपा की सरकार बने। भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि जब हम अपने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं तो विधायक होने का क्या मतलब है। इसीलिए राज्यसभा चुनाव में हमने हर्ष महाजन को वोट दिया जो हमारे राज्य से हैं। (Congress MLA Join BJP)

उन्होंने कहा कि आज हम सब अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। जब किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे और आपकी बात सुनने वाला कोई ना हो तो ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहिए। भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों से की गई गारंटी पूरी नहीं कर रही है। CM तानाशाह बन गए हैं। विधायकों की सुनने वाला कोई नहीं है। हिमाचल सरकार वेंटिलेटर पर है। बागी विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश भी विकास के मामले में आग बढ़े इसलिए हमने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ी है और भाजपा में शामिल हुए हैं। (Congress MLA Join BJP)

बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल बजट का 90% हिस्सा केंद्र से आता है। यही कारण है कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र लाहौल-स्पीति को ध्यान में रखते हुए हर्ष महाजन को वोट दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण था विधानसभा अध्यक्ष ने हमें बिना किसी कारण के निलंबित कर दिया। बागी विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि “कांग्रेस की कार्यक्षमता चरमरा गई है। ना तो हाईकमान का कोई प्रभाव है और ना ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कोई सम्मान बचा है। बागी विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के विचारों और विचारों को दबाया जाता है और उस व्यक्ति को किनारे कर दिया जाता है, तो यह सिर्फ उस व्यक्ति के आत्मसम्मान की हानि नहीं है बल्कि यह उन लोगों का भी नुकसान है जिन्होंने उस व्यक्ति को चुना है। (Congress MLA Join BJP)

वहीं हिमाचल प्रदेश के 3 निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, के.एल. ठाकुर और होशियार सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि इन विधायकों ने हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके चलते कांग्रेस कैंडिडेट अभिषेक मनु सिंघवी हार गए थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के वादे ठीक वैसे ही झूठे थे, जैसे राजस्थान और छत्तीसगढ़ में थे। इसका प्रमाण 6 विधायकों का पार्टी छोड़ना है। BJP ने इन सभी को उपचुनाव में टिकट देने का भरोसा दिया है। बताया जा रहा है कि बागी विधायक अब सुप्रीम कोर्ट में अपनी सदस्यता बचाने को दी गई याचिका भी वापस ले लेंगे। (Congress MLA Join BJP)

भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि इस वक्त हिमाचल प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं, चाहे आर्थिक स्थिति हो या कानून व्यवस्था हो। हम निर्दलीय विधायक हैं और हमें राज्यसभा चुनाव में वोट देने का पूरा अधिकार था। पिछले 15 महीनों में विकास कार्य पूरी तरह से रुके पड़े हैं और इसलिए हमने खुद ही यह (इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने का) फैसला किया है। निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि हमने राज्य और विधानसभा क्षेत्र के हित में यह फैसला लिया है। आशीष शर्मा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश आगे बढ़ रहा है, यह हमारा सौभाग्य है कि हमें भी यह मौका मिला है कि हम इसमें कुछ योगदान दें। निर्दलीय विधायक के.एल. ठाकुर ने कहा कि राज्य में बड़ी उम्मीदों के साथ बनी कांग्रेस सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। इससे पहले जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कई काम किए हैं। यह सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी। (Congress MLA Join BJP)

Related Articles

Back to top button