Trending

Congress Chintan Shivir: कांग्रेस के चिंतन शिविर का पहला दिन आज, जानिए दिग्गजों ने क्या-क्या किया ‘चिंतन’

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर (Congress Chintan Shivir) का आयोजन किया गया है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब कर्ज उतारने का समय है। सोनिया ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को त्याग करके पार्टी हित में काम करने की नसीहत दी है। कांग्रेस कार्यसमिति में कही गई बात को आज खुले में दोहराई है। सोनिया ने कहा कि ऐसा समय आया है कि हमें संगठन हितों के अधीन काम करना होगा। सबसे आग्रह है कि खुलकर अपने विचार रखें, लेकिन बाहर एक ही संदेश जाना चाहिए संगठन की मजूबती, मजबूत निश्चय और एकता का।

यह भी पढ़ें:- Weather report: इस बार समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद

सोनिया गांधी ने कहा कि हमें मिली विफलताओं से हम बेखबर नहीं हैं। न हम बेखबर हैं संघर्ष और कठिनाइयों से जो हमें आगे करना है। लोगों की उम्मीदों से हम अनजान नहीं है। हमें यह प्रण लेने इकट्ठा हुए हैं, हम देश की राजनीति में अपनी पार्टी को उसी भूमिका में लाएंगे जो सदैव निभाई है, जिस भूमिका की उम्मीद इस बिगड़ते समय में देश की जनता करती है। हम आत्मनिरीक्षण कर रहे हैं। यह तय करें कि यहां से निकलें तो एक नए आत्मविश्वास और कमिटमेंट से प्रेरित होकर निकलेंगे।

मुकाबला असाधारण तरीके से ही करें: सोनिया

सोनिया ने आगे कहा कि आज पार्टी के सामने असाधारण परिस्थितियां हैं। असाधारण परिस्थितियों का मुकाबला असाधारण तरीके से ही किया जा सकता है। हर संगठन को जीवित रहने बढ़ने के लिए भी अपने अंदर पैनापन लाना होता है। हमें सुधारों की सख्त जरूरत है। हमें रणनीतिक बदलाव, ढांचागत सुधार और रोजाना काम करने के तरीके में बदलाव सबसे बुनियादी जरूरी मुद्दा है। हमारा उत्थान सामूहिक प्रयासों से ही हो पाएगा। ये प्रयास आगे टाले नहीं जा सकते। न आगे जा सकते हैं, न टाले जा सकते हैं यह प्रभावशाली कदम होगा।

सोनिया ने BJP पर साधा निशाना 

शिविर के दौरान सोनिया ने BJP और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP-केंद्र सरकार देश में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है। अल्पसंख्यकों को डराया जा रहा है। धर्म के नाम पर पॉलराइजेशन किया जा रहा है। अल्पसंख्यक हमारे देश में बराबर के नागरिक हैं। यह हमारी पुरानी बहुलवादी कल्चर का परिचायक है। विवि​धता में एकता में हमारी पहचान रही है। 

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा: सोनिया

सोनिया ने कहा कि आज राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश की जा रही है, जिसमें पंडित नेहरू के योगदान और देश के लिए त्याग को योजनाबद्ध तरीके से कम करके दिखाने का प्रयास हो रहा है। ये लोग महात्मा गांधी के हत्यारे का महिमामंडन कर रहे हैं और गांधी के सिद्धांतों को मिटा रहे हैं। देश के पुराने मूल्यों को खत्म किया जा रहा है। दलित आदिवासी और महिलाओं में असुरक्षा का माहौल है। देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है।

केंद्र के निशाने में राजस्थान!

उन्होंने कहा कि देश में लोगों को लड़ाने का बीजेपी लगातार प्रयास कर रही है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यूपीए सरकार के समय में लोग क्या कहेंगे इसका ध्यान रखा जाता था। आज ये लोग धर्म के नाम पर देश पर काबिज हो गए हैं। धर्म जाति ऐसी चीज है कि आप दंगे भड़का सकते हो। अब राजस्थान तो टारगेट में नंबर वन है। दंगाई का, सीबीआई, ईडी का छापा शुरू हो जाता हे। इनके लोग दूध के धुले हैं, इन पर कोई छापा नहीं पड़ता।

हम काम करते हैं, मार्केटिंग नहीं: गहलोत

गहलोत ने कहा कि देश 70 साल में कहां से कहां पहुंच गया। कांग्रेस के सिद्धांत, नीतियां देश के डीएनए की तरह हैं। ये बेशर्मी से कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? हमारी कमजोरी है कि हम काम करते हैं, लेकिन मार्केटिंग नहीं करते। ये झूठे फरेबी लोग हैं, काम कम करते हैं, मार्केटिंग ज्यादा करते हैं। कभी गुजरात मॉडल की बात करते हैं। कांग्रेस ने इस चिंतन शिविर (Congress Chintan Shivir) को नव संकल्प शिविर नाम दिया है। अब तक कांग्रेस ऐसे शिविर का नाम चिंतन शिविर ही रखती आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार कई बड़े फैसले कांग्रेस करने वाली है। इसी वजह से इसका नाम नव संकल्प शिविर (Congress Chintan Shivir) रखा गया है।

Related Articles

Back to top button