Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Weather report: इस बार समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद

देश में भीषण गर्मी में लोगों का हाल-बेहाल है। ऐसे में जल्द ही तपती गर्मी से राहत (weather report) मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल देश में 15 मई को मानसून दस्तक दे सकता है। देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आने की उम्मीद है, जिसके कारण अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- Raipur Helicopter Accident: रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कैश हुआ हेलीकॉप्टर, 2 पायलटों की मौत

मौसम विभाग ने इस साल संभावित मानसून के लेकर ये अहम जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं।

14 से 16 मई के दौरान बारिश की संभावना

इस समय देश का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी का प्रकोप (weather report) को झेल रहा है। समय से पहले मानसून आने से देश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को अवश्य इस गर्मी से राहत मिलेगी। जो पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल हैं। सामान्य स्थिति में केरल में मानसून का आगमन एक जून को होता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान भी जतााया है। द्वीपसमूह में 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 

जानिए कब तक आएगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14 मई से 16 मई के बीच अलग-अलग इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। साउथ अंडमान सी में 15-16 मई को भी तेज हवाएं चल सकती हैं। अब देखना होगा की देश में मानसून कब तक आता है।

Back to top button
error: Content is protected !!