भिलाई में आयोजित हुआ 54 वां त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सदज्ञान महायज्ञ, कबीर के उपदेशों का हो रहा व्याख्यान

Bhilai News : आज सोमवार को भिलाई के नेहरू नगर में पूज्य संत अभय साहेब संस्थापक कबीर पारख निकेतन कहलगांव जिला भागलपुर बिहार द्वारा दो सत्रों में सत्संग व प्रवचनों का लाभ धार्मिक जनो ने लिया। भिलाई में 54 वां त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सदज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिस आयोजन का आज दूसरा दिन है।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ संकट पर सुनवाई से किया इनकार, कहा हाईकोर्ट में रखें अपनी बात

इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पूज्य संत अभय साहेब संस्थापक कबीर पारख निकेतन ने कबीर के द्वारा दिए गए उपदेशों को विस्तार से बताया। उपदेशों को बताते हुए कहा कि हम लोग माया और मोह के बंधन से अपने को बांध रखे है। और जिसे अपना समझते और संजोते है इसी मे हमारा जीवन बीत जाता है और अंत में पछताने के अलावा कुछ नही बचता। इसीलिए हमे गुरु की वाणी को आत्मसात करना चाहिए। (Bhilai News)

Bhilai News

यह भी पढ़ें : Oppo ने अपनी A सीरीज के तहत लांच की A78 5G स्मार्टफोन, जानिए इसके फीचर्स और ऑफर्स

कार्यक्रम के दूसरे चरण में साहेब जी ने कबीर जी के संसार के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार करना चाहिए इस पर विस्तार से भक्तों के बीच अपनी बात रखी। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों से आए संत जनो ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दोनो सत्रों में भजन मंडलियों ने कबीर के दोहों को प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें : नेपाल प्लेन क्रैश में अब तक 68 शव बरामद, 4 लोगों की तलाश अभी भी जारी

इस अवसर पर निशुल्क सेवा के लिए होम्योपैथी चिकित्सकों की टीम मरीजों का उपचार कर रहे हैं। अनेक भक्त जन इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। इस 54 वां त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सदज्ञान महायज्ञ में प्रातः ध्यान योग शिविर का लाभ भी भक्त जन ले सकते हैं। इसके अलावा यहां प्रतिदिन मंगलाचरण का पाठ किया जा रहा है। यह संपूर्ण कार्यक्रम आश्रम के प्रबंधन समिति, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, व ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। (Bhilai News)

Related Articles

Back to top button