Bhagawan Vishnu Ji: भगवान श्री हरि को इस तरह करें प्रसन्न, पीली चीजों का दान माना जाता है शुभ

Bhagawan Vishnu Ji: गुरुवार यानी की आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग का कपड़ा पहनने और पीली चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन लोग घर में सुख शांति के लिए भगवान विष्णु का व्रत भी रखते हैं। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भक्त सतनारायण की कथा भी करवाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु भी पीले ही वस्त्र धारण करते हैं और इस दिन पीले वस्त्र धारण करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गुरुवार को गुरु की पूजा पीले रंग के कपड़े पहनकर ही करना चाहिए। इस दिन पीले रंग का खास महत्व होता है। भगवान को जानवर बहुत प्रिय होते हैं इसलिए आप गाय, कुत्ता, बकरी, भैंस, कौआ जैसे जानवरों को भोजन देकर उनकी भूख शांत कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होंगे।

यह भी पढ़ें:- LPG Gas Cylinder Price: आपकी रसोई में लगी महंगाई की आग, 50 रुपये बढ़े घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम

केले के पेड़ की पूजा करने के अलावा शाम को इसके नीचे दीपक जलाकर भगवान विष्णु की स्तुति कर सकते हैं। सुबह नहाने के बाद भगवान के आगे घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का आह्वान करते हुए उनका पाठ करें। गुरु को धन का कारक माना जाता है, भगवान विष्णु के प्रसन्न होने पर धन की कभी कमी नहीं होती। शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो गुरुवार के दिन करना वर्जित माना गया है, जिसे गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए। हिंदू धर्म शास्त्रों में गुरुवार के दिन बाल काटना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटना वर्जित माना गया है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन इन सब कामों को करने से व्यक्ति को धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही व्यक्ति की उन्नति में भी बाधाएं उत्पन्न होती हैं। (Bhagawan Vishnu Ji)

 पीले रंग के वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु की उपासना

मान्यताओं के मुताबिक अगर लड़का या लड़की की शादी में अड़चन आ रही है या किसी भी तरह की समस्या की वजह से शादी नहीं हो पा रही है तो लड़का वह लड़की को पीले रंग के वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। इससे शादी में आ रही रुकावट तुरंत खत्म हो जाएगी और शादी के योग बनने लगेंगे। गुरुवार को देवताओं के गुरू बृहस्पति का दिन माना जाता है। इस दिन सच्चे दिल से भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। मान्यता है कि जो भक्त भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करते हैं उनसे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और उन्हें धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं, लेकिन इस दिन जाने अनजाने किए गए कुछ काम हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इससे धन के नाश समेत दुर्भाग्य भी आ सकता है। (Bhagawan Vishnu Ji)

गुरुवार को कभी भी बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान न करें। क्योंकि ऐसा करने से बृहस्पति (Bhagawan Vishnu Ji) देव नाराज हो सकते हैं। इससे धन के नाश समेत दुर्भाग्य आ सकता है। गुरुवार के दिन कभी घर में पोंछा न लगाएं। ऐसा करने से धन का नाश हो सकता है। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी घर से जा सकती हैं। आज के दिन यानी गुरुवार को कभी भी किसी से उधार न लें और न ही रुपयों का लेनदेन करें। ऐसा करने से धन संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। गुरुवार के दिन कभी भी किसी भिखारी को झूठा या बासी भोजन न दें। ऐसा करने से आपके घर दरिद्रता (Lord Vishnu Ji) आ सकती है। गुरुवार के दिन कभी भी देर से सोकर नहीं उठना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से बृहस्पति देव अप्रसन्न होते हैं। इससे व्यक्ति का भाग्य उसका साथ देना बंद कर सकता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को रखें इन बातों का ध्यान

  • गुरुवार के दिन घर की साफ-सफाई के दौरान कबाड़ नहीं निकालना चाहिए।
  • गुरुवार को घर को धोना या पोछना भी नहीं चाहिए। इस दिन बाल और कपड़े धोने की भी मनाही होती है।
  • गुरुवार के दिन यदि आप व्रत करते हैं तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़ें पहनें।
  • पूजा स्थल पर बैठें और चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित कर उनके सामने घी का दीपक जलाएं।
  • भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल स्नान के बाद चंदन, सुगंधित पीले फूल, तुलसी की माला, पीले वस्त्र, कलावा, पीले फल, चने की दाल व पीली मिठाई चढ़ाकर पूजा करें।
  • गुरुवार के दिन किसी भी चीज का दान नहीं करना चाहिए। बल्कि कोशिश करें कि पीली चीजों का ही दान करें। गुड़, चना, चने की दाल चीजों को दान करें।
  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है, केले के पेड़ को जल अर्पित कर केले के पेड़ की पूजा करना चाहिए।
  • इस दिन केला खाने की भी मनाही होती है।
  • इस दिन बुरे विचारों को त्यागकर भगवान विष्णु के प्रति अपना जीवन अर्पण करें तो जीवन में सभी चीजों की पूर्ति होती है।

Related Articles

Back to top button