CM विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री के घर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर जताई शोक संवेदना

CM on Brijmohan Mother: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देर शाम शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित निवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि कल कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। मंगलवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक वे पिछले कुछ दिनों से डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। पिस्ता देवी को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि बाद में अस्पताल से घर लाया गया, यहीं उन्होंने अंतिम सांस लीं।

यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज सम्मान निधि की राशि जारी करेंगे PM मोदी

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां का आज यानी 28 फरवरी को मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि पिस्ता देवी अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक और समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी थीं। समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल और यशवंत अग्रवाल की माता थीं। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां के निधन पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोक-संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति। (CM on Brijmohan Mother)

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने लिखा- निशब्द हूँ, व्यथित हूँ। हमारे साथी और छःग शासन के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी के निवास स्थान पहुँचकर उनकी पूज्यनीय माता पिस्तादेवी अग्रवाल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि मातृशोक जैसे विशाल संकट के समय शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें। पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा- मां का जाना जीवन से छांव के चले जाने जैसा होता है। छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिजनों को संबल दे। ओम शांति।  (CM on Brijmohan Mother)

Related Articles

Back to top button