केंद्रीय मंत्री शेखावत का कांग्रेस पर तंज, कहा- देश जब गर्व कर रहा था, तब कांग्रेस विरोध कर रही थी

Minister Shekhawat on Congress: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रायपुर दौरे के दौरान श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर श्रम दान किया। इस दौरान राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी कई घटनाओं को चिन्हित कर सकते हैं, जब पूरा देश गर्व कर रहा था, तब कांग्रेस विरोध कर रही थी। जल जीवन मिशन की बैठक पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि योजना में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार हुआ है तो जांच होगी, PM मोदी के लक्ष्य के अनुरूप काम करेंगे।

यह भी पढ़ें:- 31 जनवरी से पहले नहीं किया ये काम तो चलना बंद हो जाएगा आपका FASTag और दोगुना होगा टोल टैक्स

राम मंदिर के दर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि 500 साल की प्रतीक्षा समाप्त कर प्रभु श्रीराम अपने घर में प्रवेश करेंगे। रायपुर के भव्य राम मंदिर के दर्शन किए। सेवा के संकल्प को लेकर राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। वहीं कांग्रेस के अयोध्या नहीं जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के बयान पर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मानती आई है कि धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है। धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। (Minister Shekhawat on Congress)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के राम भक्ति में बेसिक अंतर यही है। आध्यात्मिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए हमारा भगवान राम से बरसों से नाता रहा है। बीजेपी ने भगवान राम से नाता सिर्फ राजनीतिक उत्थान के लिए बनाया है। BJP लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए अपूर्ण मंदिर का उद्घाटन करवा रही है। भगवान राम का मंदिर कोर्ट के आदेश से बन रहा है। इस पर राजनीतिक लाभ लेने वाली बीजेपी कौन होती है। (Minister Shekhawat on Congress)

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले लगातार हो रहे केंद्रीय नेताओं के दौरे पर तंज सकते हुए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में बीजेपी लगभग मृत्यु प्राय हो चुकी है। सरकार बनने के बाद भी ऐसा लगता है वह केंद्र शासित सरकार है। छत्तीसगढ़ केंद्र शासित राज्य हो चुका है। यहां के नेताओं, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को कोई भी निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नेता अस्तित्व विहीन हो चुके हैं। राज्य में पुलिस अधिकारियों के तबादले का निर्णय पीएमओ और केंद्रीय नेतृत्व ले रहे हैं। (Minister Shekhawat on Congress)

वहीं पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना आंकलन करे। चुनाव में जो वादे किए उसे पूरा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। चुनाव जीतने के बाद हमने तीन महत्वपूर्ण योजनाओं को इंप्लीमेंट करना शुरू कर दिया। इसलिए हमने कहा है कि धान का पैसा एक किश्त में मिलेगा। आने वाले समय में महतारी योजना के लिए 1200 करोड़ का प्रावधान है। उसे भी पूरा कर देंगे। प्रदेश की महिलाओं को जल्द राशि जारी की जाएगी। इससे पहले CM विष्णुदेव साय ने भी जल्द राशि जारी करने की बात कही थी। (Minister Shekhawat on Congress)

Related Articles

Back to top button