राजधानी में ढही 5 मंजिला इमारत, 9 लोगों की हुई मौत

Building Collapse in Egypt: इजिप्ट की राजधानी काहिरा में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यहां 5 मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 27 लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों को बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इजिप्ट में इमारतें ढहने की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसकी वजह खराब कंस्ट्रक्शन क्वॉलिटी और मेंटेनेंस है। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें:- बारिश और बाढ़ से हाहाकार, ताजमहल तक पहुंचा यमुना नदी का पानी

अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल पर इमारत के मलबे में तलाशी जारी है। बता दें कि मिस्र में इमारतों का ढहना आम बात है, जहां झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों, गरीब शहरी इलाकों और ग्रामीण इलाकों में घटिया स्तर का निर्माण और रखरखाव की कमी व्यापक रूप से मिलती है। मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक बचाव दल ने काहिरा के पड़ोसी शहर हदाक अल-कुब्बा में इमारत के मलबे के नीचे से 9 शव बरामद किए हैं। हादसे की जगह शहर के केंद्र से लगभग 3.2 किलोमीटर दूर है। (Building Collapse in Egypt)

पीड़ितों को मुआवजा देने का ऐलान

वहीं हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने पड़ोस की इमारत को खाली करा लिया है। मिस्र के सामाजिक एकजुटता मंत्रालय ने कहा कि वह इस हादसे में मारे गए 9 पीड़ितों के परिवारों को 60 हजार मिस्र पाउंड यानी लगभग 1,940 अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि देगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह घायलों को सहायता पहुंचाएगा और आस-पास की संपत्तियों को हुए नुकसान की निगरानी कर रहा है। पुलिसबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और बचाव दल मलबे की तलाशी ले रहे हैं। हालांकि इमारत ढहने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। (Building Collapse in Egypt)

27 जून को हुई थी 4 लोगों की मौत

इससे पहले 27 जून 2023 में मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में एक इमारत गिरने से एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग घायल हो गए थे। वहीं 10 फरवरी 2023 को मिस्र के उत्तरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 20 लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि दमनहोर के नील डेल्टा शहर में ये घटना हुई है। उन्होंने कहा कि गैस पाइप के फटने से धमाका हुआ और इमारत ढह गई। दक्षिणी शहर अस्युइट में एक मकान ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। (Building Collapse in Egypt)

Related Articles

Back to top button