CM ने सोनाखान के विकास के लिए दी कई सौगात, एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी

CM Sonakhan Bhent Mulakat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विधानसभा बिलाईगढ़ अंतर्गत विकासखंड कसडोल के सोनाखान पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की कर्मभूमि सोनाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने, सोनाखान में सहकारी बैंक, क्षेत्र के 44 गांवों में वीर नारायण सिंह समूह नल जल प्रदाय योजना प्रारंभ करने, सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय परिसर में विभिन्न संसाधनों के लिए 5.6 करोड़ रूपये स्वीकृति की, ग्राम सोनाखान में ग्रामीण अधोसंरचना विकास के लिये 2.5 करोड़ रूपये की स्वीकृति, सोनाखान के समीपवर्ती ग्राम अर्जुनी, भूसड़ीपाली, महकोनी एवं महकम में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 50 लाख रूपये की स्वीकृति की घोषणा की। 

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विशेष धातु से निर्मित शहीद वीरनारायण सिंह इको टूरिज्म सर्किट का लोकार्पण

सोनाखान में CM भूपेश बघेल की घोषणा

  • शहीद वीरनारायण सिंह की कर्मभूमि सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय परिसर में विभिन्न संसाधनों के लिए 5.6 करोड़ रूपये स्वीकृति की घोषणा।
  •  ग्राम सोनाखान में ग्रामीण अधोसंरचना विकास के लिए 2.5 करोड़ रूपये की स्वीकृति।
  • सोनाखान के समीपवर्ती ग्राम अर्जुनी, भूसड़ीपाली, महकोनी एवं महकम में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 50 लाख रूपये की स्वीकृति।
  • सोनाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा।
  • टुण्डरा के हाईस्कूल के नये भवन का होगा निर्माण।
  • गिरौदपुरी धाम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया जाएगा। 
  • सोनाखान में खुलेगी सहकारी बैंक की शाखा।
  •  जिले के भवनविहीन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भवन बनाया जाएगा।
  •  क्षेत्र के 44 गांवों के लिए वीर नारायण सिंह समूह नल जल प्रदाय योजना की घोषणा।
  • गिरौदपुरी, राजादेवरी से बया पहुंच मार्ग पुल-पुलिया सहित चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की घोषणा।
  • चरींदा (बया) से बार होते हुए तुरतुरिया पहुंच मार्ग पुल-पुलिया सहित चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की घोषणा।
  • सलिहा से कुशगढ़ विजयमाल होते हुए सांकरा पहुंच मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की घोषणा।
  • गिरौदपुरी में अनुविभागीय कार्यालय (एस.डी.एम. कार्यालय) खोला जाएगा। (CM Sonakhan Bhent Mulakat)

सरसींवा में CM भूपेश बघेल की घोषणा

  •  सरसींवा को नवीन तहसील बनाने की घोषणा। 
  • सरसींवा और पवनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा। 
  • सरसींवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा। 
  •  बिलाईगढ़ में नवीन जिला सहकारी बैंक की शाखा। 
  • बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बिस्तर क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जाएगी। 
  • बिलाईगढ़ नगर पंचायत में बस्ती पहुंचने एवं बस्ती से बाजार पहुंचने के लिए  पुलिया निर्माण के लिएराशि की स्वीकृति। (CM Sonakhan Bhent Mulakat)

बिलाईगढ़ में CM भूपेश बघेल की घोषणा

  •  पुरगांव में साहू समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति।
  • मुख्यमंत्री ने ग्राम चांदन, देवरी सोनाखान क्षेत्र में अघरिया समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने धनशीर में कंवर समाज सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।
  •  मुख्यमंत्री ने चौहान समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।
  • खैरवार समाज को रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा।
  • मुख्यमंत्री ने गिरौदपुरी में पटेल मरार समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  •  गोंड समाज प्रमुख ने सामुदायिक भवन के लिए मुख्यमंत्री ने इसके लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने संवरा समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने वैष्णव समाज के भवन के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने बिलाईगढ़ में अघरिया समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की।
  •  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भटगांव में उपपंजीयक कार्यालय खोलने की घोषणा की। (CM Sonakhan Bhent Mulakat)

Related Articles

Back to top button