Trending

BCCI New President : रोजर बिन्नी बने नए BCCI अध्यक्ष, महिला IPL को दी गई मंजूरी

BCCI New President : भारत के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी को सौरव गांगुली की जगह अगले BCCI अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। रोजर 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। वहीं BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें बधाई दी है। सौरव ने कहा कि मैं रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देता हूं। नया ग्रुप इसे आगे बढ़ाएगा। BCCI अच्छे हाथों में है। भारतीय क्रिकेट मजबूत है इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी ने किया 90वीं इंटरपोल महासभा का शुभारंभ, कहा- विश्व के लिए आतंकवाद, भ्रष्टाचार बड़ा खतरा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने स्वीकार किया है कि भारतीय पुरुष खिलाड़ियों को बार-बार चोट लगना एक बड़ी ‘चिंता’ है। BCCI  के वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में की गई, के पहले दिन बिन्नी ने कहा कि यह समझना कि खिलाड़ी नियमित रूप से चोटों से क्यों जूझ रहे हैं और उन्हें “कम” करने के तरीक़ों पर कार्य करना उनकी प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर होगा। (BCCI New President)
बिन्नी का यह बयान उस समय आया है जब भारत के कई अहम खिलाड़ी चोट के चलते टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे, जहां 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भारत को पाकिस्तान के विरुद्ध मुक़ाबले से अपने अभियान की शुरुआत करनी है। भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के चलते टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। जबकि पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर रहने वाले दीपक चाहर भी टी20 विश्व कप से ठीक पहले चोटिल हो गए, जिस वजह से वह विश्व कप में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर नहीं जा पाए। (BCCI New President)
बैठक के तुरंत बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बिन्नी ने कहा कि हम देखेंगे कि खिलाड़ियों की चोट को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है। खिलाड़ियों का बार-बार चोटिल होना एक चिंता का विषय है और हम इसकी तह तक जाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि इसे कैसे बदला जा सकता है। हमारे पास राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में उत्कृष्ट डॉक्टर और प्रशिक्षक हैं, लेकिन हमें चोटों को कम करने और रिकवरी में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए।  (BCCI New President)
बिन्नी BCCI के संविधान में प्रशासकों और पदाधिकारियों के लिए निर्धारित 70 की आयु सीमा को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष के रूप में एक कार्यकाल यानी 3 साल के लिए पात्र हैं। कपिल देव की 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे बिन्नी ने कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया है। बिन्नी ने भारत में घरेलू क्रिकेट में पिचों को सुधारने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें भारत में पिचों को विकसित करने की जरूरत है। घर पर विकेटों में और जान डालने की जरूरत है, ताकि हमारी टीमों को विदेश यात्रा करते समय समायोजन की समस्या न हो, जैसे ऑस्ट्रेलिया में होती है जहां अधिक गति और उछाल है।
इस बीच BCCI ने औपचारिक रूप से महिला IPL को मंजूरी दे दी और पदाधिकारियों को इसे अमली जामा पहनाने के लिए भी औपचारिक रूप देने के लिए अधिकृत किया। वहीं पदाधिकारियों को ICC में BCCI के प्रतिनिधि के बारे में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया और घोषणा की कि शीर्ष परिषद, क्रिकेट सलाहकार समिति और अगली चयन समिति का चुनाव करेगी। पदाधिकारी देश भर में स्टेडियम के बुनियादी ढांचे में सुधार करके प्रशंसकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर भी ध्यान देंगे।

बता दें कि पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के 36वें प्रेसिडेंट बन गए हैं। बोर्ड की AGM में बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना गया। वो सौरव गांगुली की जगह लेंगे। BCCI की AGM मुंबई के ताज होटल में हुई। बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे। (BCCI New President)

जानकारी के मुताबिक 67 साल के बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। वे निर्विरोध चुनाव जीत गए। बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे और अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे। 67 साल के रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। उनका जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन प्लेयर थे। (BCCI New President)

बिन्नी ने 1977 में कर्नाटक टीम के लिए केरल के खिलाफ 211 रन बनाए थे। इसके बाद उनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में चलने लगा। ऑलराउंडर बिन्नी ने 1979 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वन-डे मैच खेले हैं। रोजर बिन्नी ने अपना आखिरी मैच 9 अक्टूबर 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। (BCCI New President)

रोजर ने मुंबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में माजिद खान, जहीर अब्बास और जावेद मियांदाद को शुरूआती ओवर्स में ही आउट कर दिया था। उनकी शानदार बॉलिंग के बदौलत भारत ने 131 रनों से मैच जीत लिया। रोजर बिन्नी 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टीम में अहम भूमिका निभाई। बिन्नी वर्ल्ड कप में हाईएस्ट विकेट टेकर थे। बिन्नी ने टूर्नामेंट में 18 विकेट लिए। रोजर बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट में कई पद संभाले हैं। साल 2000 में बिन्नी ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को कोच के रूप में वर्ल्ड कप जिताया। इसके बाद 2007 में बिन्नी पश्चिम बंगाल की टीम के हेड कोच बने। (BCCI New President)

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा होने के बाद 2012 में रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्टर बने रोजर बिन्नी की ग्लोरी देखने के बाद उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी भी उनके नक्शे कदमों पर चले। स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने पिता की तरह ऑल राउंडर के रूप में ही अपना क्रिकेट करियर बनाया। स्टुअर्ट बिन्नी IPL में मुंबई, बैंगलोर और राजस्थान की टीम से खेले। साथ ही स्टुअर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 6 टेस्ट,14 वन-डे और 3 T-20 मैच खेले हैं। (BCCI New President)

Related Articles

Back to top button