Chhattisgarh: कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू: JP नड्डा

JP Nadda in Chhattisgarh: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने जशपुर, पत्थलगांव, रायगढ़ के लैलूंगा और धरमजयगढ़ में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास तब-तब हुआ है, जब यहां भाजपा की सरकार आई है। आपका नुकसान तब-तब हुआ है, जब यहां कांग्रेस की सरकार रही है। मैं कांग्रेस पार्टी और उसके प्रत्याशियों को चुनौती देता हूं कि अगर उन्होंने यहां विकास की एक भी ईंट लगाई हो तो वो बताएं। यहां अगर किसी ने विकास किया है, आपके हितों की रक्षा की है तो वो केवल भाजपा की सरकारों ने किया है।

यह भी पढ़ें:- अब कांग्रेस को कौन बतायें नकल के लिये भी अक्ल की जरूरत होती है – विजय बघेल

कांग्रेस मतलब- लूट, भ्रष्टाचार, अत्याचार, धोखा, अनाचार, विनाशकारी नीति और परिवारवाद। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जबकि भाजपा का मतलब है – विकास, तरक्की, लोगों की सरकार, लोगों के हितों के लिए काम करना और विकास को आगे बढ़ाना। पिछले 5 साल में यहां केवल घोटाले ही हुए। भूपेश बघेल ने तो गौठान घोटाले के रूप में गोबर का भी घोटाला कर दिया। इन्होंने तो महादेव को भी नहीं छोड़ा। इन्होंने तो सत्ता में आने के लिए सट्टे का घोटाला भी कर दिया, जो 508 करोड़ रुपये का है। भूपेश बघेल की सरकार घोटालों, लूट और धोखे की सरकार है। इन्होंने आपसे कहा था कि बिजली बिल माफ करेंगे, लेकिन नहीं किया। नौजवानों से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन युवाओं को कुछ नहीं मिला। इन्होंने बहनों को 500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं दिया। (JP Nadda in Chhattisgarh)

JP नड्डा ने कहा कि वहीं दूसरी ओर मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आज देश विश्व में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। आप 2024 में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे और 2027-28 तक भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पिछले 5 साल में छ्त्तीसगढ़ में केवल घोटाले ही हुए। भूपेश बघेल ने महादेव को भी नहीं छोड़ा। इन्होंने तो सत्ता में आने के लिए सट्टे का घोटाला भी कर दिया, जो 508 करोड़ रुपये का है। भूपेश बघेल की सरकार घोटालों, लूट और धोखे की सरकार है। भूपेश बघेल की सरकार में लूट, झूठ, भ्रष्टाचार और धोखे की गारंटी थी। उनकी सरकार में यहां 2 हजार करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ, चावल घोटाला, कोयला घोटाला, गौठान घोटाला और न जाने कितने घोटाले हुए। भूपेश बघेल ने तो गौठान घोटाले के रूप में गोबर का भी घोटाला कर दिया। (JP Nadda in Chhattisgarh)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब है – लूट, भ्रष्टाचार, अत्याचार, धोखा, अनाचार, विनाशकारी नीति और परिवारवाद। जबकि भाजपा का मतलब है – विकास, तरक्की, लोगों की सरकार, लोगों के हितों के लिए काम करना और विकास को आगे बढ़ाना। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ से भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़कर यहां साफ सुथरी सरकार लाना है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार होगा, अनाचार होगा, अत्याचार होगा और विकास की जगह विनाश होगा। बघेल की 5 वर्ष की सरकार झूठ, लूट, छलावे, धोखे और भोली-भाली जनता को गुमराह करने वाली है। इसलिए इसको हटाना है और भाजपा की सरकार यहां बनानी है।  (JP Nadda in Chhattisgarh)

नड्डा ने कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तो इन्होंने पनडुब्बी घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला और कोयला घोटाला किया था। मतलब न नभ छोड़ा, न जल छोड़ा और न पाताल छोड़ा। इन्होंने तीनों लोक में भ्रष्टाचार किया। भूपेश बघेल ने गंगाजल हाथ में लेकर यहां शराबबंदी का वादा किया था। लेकिन बंद करना तो दूर, इन्होंने तो 2,161 करोड़ का शराब घोटाला ही कर डाला। सबसे सस्ती और सबसे अच्छी दवाएं भारत बना रहा है। इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में हम विश्व में दूसरे स्थान पर हैं। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भी भारत तीसरा सबसे बड़े बाजार बन गया है। प्रधानमंत्री जी ने देश की 80 करोड़ जनता को निःशुल्क खाद्यान्न देने का निर्णय लिया था। (JP Nadda in Chhattisgarh)

अभी कुछ दिन पहले उन्होंने घोषणा की है कि अगले 5 वर्ष तक हम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को जारी रखेंगे। लेकिन भूपेश बघेल यहां इस खाद्यान्न को बटनें नहीं देते। JP ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर हम यहां पब्लिक सर्विस कमीशन को पारदर्शी बनाएंगे और जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उन्हें जेल में डालेंगे। 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। भूमिहीन किसानों को हर वर्ष 10 हजार रुपये देने की व्यवस्था हम करेंगे। छत्तीसगढ़ का विकास तब-तब हुआ है, जब यहां भाजपा की सरकार आई है।  जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार होगा, अनाचार होगा, अत्याचार होगा और विकास की जगह विनाश होगा। (JP Nadda in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button