Google Analytics —— Meta Pixel

आपस में टकराई 6 गाड़ियां, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे पर 5 गाड़िया आपस में टकरा गईं। इनमें दो निजी बसें, दो लॉरी और दो कारें थीं। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन आरसी बुक के मुताबिक गाड़ी चेन्नई के नंगनल्लूर की थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:- महादेव ऑनलाइन सट्टा एप और नशे के सौदागरों पर कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार

मृतकों में चालक समेत दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं  हाईवे पर छह गाड़ियों की आपस में टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के परखच्चे तक उड़ गए। इससे हाईवे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस को मिली जानकारी के बाद फायर स्टेशन की टीम भी मौके पर पहुंची और शवों को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकलवाया, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान करने में लगी है। (Tamil Nadu Accident)

इससे पहले  पंजाब के अमृतसर में कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना अमृतसर के अटारी की है। वहीं राजस्थान के हनुमानगढ़ में कार और ट्रक की टक्कर से 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बीकानेर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।  (Tamil Nadu Accident)

वहीं बीते शनिवार को गुजरात के नवसारी में भी भीषण हादसा हुआ था, जहां एक कार और बस की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 15 लोग घायल हो गए थे। ये हादसा नवसारी के वेस्मा गांव में नेशनल हाईवे पर हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक बस वलसाड जा रही थी। जबकि कार सामने से आ रही थी। टक्कर इतना जोरदार था कि बस के ड्राइवर के साथ-साथ कार में सवार 9 लोगों में 8 की मौत हो गई। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं।  (Tamil Nadu Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!