Google Analytics —— Meta Pixel

खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 8 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Tamilnadu Bus Accident: तमिलनाडु के नीलगिरि में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां कुन्नूर के मारापलम के पास एक पर्यटक बस खाई में गिर गई, जिसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही बस में 55 पर्यटक यात्रा कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने भूपेश सरकार पर बोला हमला, कहा- BJP सरकार बनने पर PSC घोटाले को लेकर होगी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक दो ड्राइवरों समेत 59 यात्रियों को ले जा रही एक पर्यटक बस शाम को घाटी में गिर गई। पर्यटक घूमने के लिए ऊटी आए थे और घर लौट रहे थे। हेयरपिन मोड़ वाली सड़क पर यात्रा करते समय बस अचानक घाटी में गिर गई। सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारी और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। (Tamilnadu Bus Accident)

वहीं हादसे को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा की है। फिलहाल हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। NCRB यानी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के साल 2021 में जारी आंकड़ों के मुताबिक सड़क  दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मौतों में नशीली दवाओं-शराब के नशे में ड्राइविंग से होने वाली मौतों का हिस्सा 1.9% है। इसके अलावा सड़क पर लगभग 90% मौतें तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग और खतरनाक ड्राइविंग के कारण हुई हैं। (Tamilnadu Bus Accident)

सिंगल-लेन के कारण सबसे ज्यादा हादसे

विश्व बैंक के साल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक भारत सड़क दुर्घटनाओं के लिए शीर्ष 20 देशों में पहले स्थान पर है। सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण बुनियादी ढांंचे की कमी है। सड़कों और वाहनों की दयनीय स्थिति, खराब दृश्यता, खराब सड़क डिज़ाइन और इंजीनियरिंग सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता में कमी, विशेष रूप से तीव्र मोड़ के साथ सिंगल-लेन के कारण सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। (Tamilnadu Bus Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!