Google Analytics —— Meta Pixel

टीम इंडिया को पसंद नहीं आ रहा ऑस्ट्रेलिया का खाना, जानें क्यों प्रेक्टिस मैच खेलने से किया इंकार

Team India : ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (Team India) में भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ होने वाला है। भारतीय टीम (Team India) इस वक्त सिडनी में है। यहां वह अपने अगले मैच की तैयारी में व्यस्त है। इस बीच खबर आई है कि टीम को सिडनी में मिला खाना पसंद नहीं आया है। इसकी शिकायत भी की गई है।

यहां एक खास बात यह भी है कि टीम इंडिया अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं ले रही है। इसका कारण अभ्यास के लिए निर्धारित वेन्यू का टीम होटल से बहुत दूर होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : एक ही महीने में CCI ने Google पर दूसरी बार लगाया फाइन, पढ़ें क्या है पूरा मामला

खाने में सिर्फ सैंडविच

BCCI के एक सूत्र ने बताया, ‘भारतीय टीम को जो खाना दिया गया था। वह अच्छा नहीं था। वहां केवल सेंडविच दिए जा रहे थे। अभ्यास सत्र के बाद दिए गया यह खाना ठंडा भी था। ICC को इस बारे में बता दिया गया है।’ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान खिलाड़ियों और स्टाफ के खाने की व्यवस्था ICC ही कर रहा है। हालांकि द्विपक्षीय सीरीज में मेजबान देश का क्रिकेट बोर्ड पर खान-पान की जिम्मेदारी होती है।

अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लेगी Team India

BCCI सूत्र ने यह भी बताया कि टीम इंडिया अब अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं ले रही है। सूत्र ने बताया, ‘सिडनी के बाहरी इलाके में स्थित ब्लैकटाउन में टीम इंडिया का प्रैक्टिस वेन्यू निर्धारित किया गया है। खिलाड़ी जिस होटल में ठहरे हैं, वहां से यहां तक पहुंचने में 45 मिनट का वक्त लग रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने से मना कर दिया है।’

यह भी पढ़ें : खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे CM भूपेश, 21 अक्टूबर को की थी मुलाकात

Team India का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स से

भारतीय टीम का अगला मैच 27 अक्टूबर को है। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। यहां टीम इंडिया के सामने नीदरलैंड्स की चुनौती होगी। नीदरलैंड्स को अपने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश से रोमांचक हार का सामना करना पड़ा था।

Back to top button
error: Content is protected !!