Google Analytics —— Meta Pixel

Longest Vande Bharat Train : कल से चलेगी देश की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस, 12 घंटे में तय करेगी 881 किमी, पढ़े पूरी खबर

Longest Vande Bharat Train

Longest Vande Bharat Train : रेलवे 10 अगस्त को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरी झंडी के साथ शुरू करने जा रहा है। इनमें देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली अजनी (नागपुर)–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (Longest Vande Bharat Train) भी शामिल है, जो 881 किलोमीटर का सफर महज़ 12 घंटे में पूरा करेगी।

यह भी पढ़े :- रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री का तोहफ़ा: उज्ज्वला योजना की ₹300 सिलेंडर सब्सिडी 2025-26 तक जारी

इसके अलावा केएसआर बेंगलुरु–बेलगावी और कटरा–अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस भी कल से शुरू होंगी। बेंगलुरु–बेलगावी ट्रेन कर्नाटक के दो प्रमुख शहरों को जोड़ेगी, जबकि कटरा–अमृतसर ट्रेन यात्रियों को वैष्णो देवी और स्वर्ण मंदिर के दर्शन का अवसर एक साथ देगी।

अजनी–पुणे वंदे भारत का रूट
यह ट्रेन वर्धा, अकोला, शेगांव, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, पंटांबा और दौंड होते हुए पुणे पहुंचेगी। यह नागपुर–पुणे के बीच की सबसे तेज ट्रेन होगी, जिसकी औसत गति 73 किमी/घंटा रहेगी। रास्ते में 10 स्टेशनों पर ठहराव होगा।

टाइम टेबल

  • ट्रेन संख्या 26101 – पुणे से सुबह 6:25 बजे रवाना, शाम 6:25 बजे अजनी पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 26102 – अजनी से सुबह 9:50 बजे रवाना, रात 9:50 बजे पुणे पहुंचेगी।

सेवा सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध होगी। ट्रेन में 8 कोच (1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार, 7 चेयर कार) होंगे, जिनमें 590 यात्रियों की बैठने की क्षमता है। (Longest Vande Bharat Train)

Back to top button
error: Content is protected !!