Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई में पहली बार पहुंचेगा बागेश्वर धाम का दिव्य आशीर्वाद, 25 से 29 दिसंबर तक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा

Baba Bageshwar Katha : इस्पात नगरी भिलाई के लिए यह दिसंबर बेहद खास होने वाला है। सनातन धर्म के ध्वजवाहक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार भिलाई आगमन करने जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह किसी बड़े सौभाग्य से कम नहीं, क्योंकि 25 से 29 दिसंबर तक दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन जयंती स्टेडियम के पास विशाल ग्राउंड में किया जा रहा है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। यह आयोजन भिलाई-दुर्ग क्षेत्र ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए अध्यात्म और भक्ति का अनोखा पर्व बनने जा रहा है। (Baba Bageshwar Katha)

शोभायात्रा से होगा स्वागत

आयोजक राकेश पांडेय, अध्यक्ष—छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग आयोग, ने बताया कि 25 दिसंबर को कथा के आरंभ से पहले शास्त्रीजी का सिविक सेंटर चौक से कथा स्थल तक भव्य शोभायात्रा के साथ स्वागत किया जाएगा।
इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा, बुजुर्ग और भक्तजन शामिल होंगे, जो पूरे शहर में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बनाएंगे।

27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार

कथा के दौरान सबसे महत्वपूर्ण आयोजन होगा 27 दिसंबर का दिव्य दरबार, जहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं की पर्ची निकालकर समस्याओं का समाधान बताएंगे और मार्गदर्शन देंगे। आयोजन सेवा समर्पण समिति, दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष पंडित वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला तथा अन्य जनप्रतिनिधि लगातार तैयारियों में जुटे हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति ने अनुमान लगाया है कि दुर्ग-भिलाई ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर से हजारों भक्त कथा में शामिल होने पहुंचेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएँ—आराम, सुरक्षा और सेवा पर जोर

आयोजकों ने भक्तों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए बड़ी-बड़ी व्यवस्थाएँ की हैं-
•दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा की सुविधा
•प्रवेश द्वार से कथा स्थल तक सुव्यवस्थित मार्ग
•हजारों श्रद्धालुओं की क्षमता वाला विशाल डोमशेड
•पार्किंग की अलग और सुरक्षित व्यवस्था
•श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, पेयजल, शौचालय
•पूरे आयोजन स्थल पर सुरक्षा की सख्त व्यवस्था

आस्था का महासंगम बनने जा रहा आयोजन

भिलाई में पहली बार इस स्तर का आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है, जहां भक्त बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य आशीर्वाद से तृप्त होंगे। हर वर्ग के श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, और आयोजन स्थल पर तैयारियाँ जोरों पर हैं। (Baba Bageshwar Katha)
Back to top button
error: Content is protected !!