GT Team Bus Caught Fire : कप्तान शुभमन गिल समेत पूरी टीम बाल-बाल बची, GT की बस में लगी आग
GT Team Bus Caught Fire : आईपीएल 2026 फाइनल में हार के बाद Gujarat Titans की टीम एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। जानकारी के मुताबिक मैच के बाद होटल लौट रही टीम बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसके बाद बस में सवार खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि बस में कप्तान Shubman Gill समेत टीम के सभी खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद थे। शॉर्ट सर्किट के बाद बस में धुआं फैलने लगा, जिसके चलते सभी को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य को कोई चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद टीम को कुछ समय तक सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। बाद में वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर खिलाड़ियों और स्टाफ को होटल पहुंचाया गया।
इससे पहले अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए आईपीएल 2026 फाइनल में Royal Challengers Bengaluru ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। (GT Team Bus Caught Fire)
फाइनल में मिली हार के बाद टीम बस में आग लगने की घटना ने गुजरात टाइटंस के लिए रात को और भी निराशाजनक बना दिया। हालांकि समय रहते खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। (GT Team Bus Caught Fire)
यह भी पढ़े :- ईरान में सियासी भूचाल: राष्ट्रपति के कथित इस्तीफे से हड़कंप



