Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में क्रिकेट का महाकुंभ: भारत और साउथ अफ्रीका टीमें पहुंचीं, 3 दिसंबर को होगा महामुकाबला

IND vs SA ODI Match : रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद दोनों टीमें अब सीरीज के दूसरे मैच के लिए रायपुर पहुंच चुकी हैं।

3 दिसंबर को रायपुर में होगा दूसरा मुकाबला

वनडे सीरीज (IND vs SA ODI Match) का दूसरा मैच 3 दिसंबर, बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि रायपुर पूरे तीन साल बाद वनडे इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने जा रहा है।

तीन साल बाद फिर जगेगा रोमांच

इसके पहले रायपुर में 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे खेला गया था, जिसमें भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। उस वक्त टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे थे। इस बार भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल होंगे और टीम फिर से मैदान पर अपना दम दिखाने को तैयार है। (IND vs SA ODI Match)

दोनों टीमों की संभावित टीमें

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान) (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Dhan Kharidi : निर्मला की धान बिक्री बनी बेटी के भविष्य की नई उम्मीद

साउथ अफ्रीका: रयान रिकल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन टेम्बा बावुमा, रुबिन हरमन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

Back to top button
error: Content is protected !!