Google Analytics —— Meta Pixel

छठ महापर्व का शुभारंभ आज से, चार दिनों तक सूर्यदेव और छठी मैया की होगी आराधना

Chhath Puja 2026 : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज, 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना के इस पावन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। पहले दिन व्रती स्नान कर घर की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। इस दिन कद्दू-भात, चने की दाल और चावल बनाने की विशेष परंपरा है।

छठ महापर्व (Chhath Puja 2026) के दूसरे दिन 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।

15 नवंबर को छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का मुख्य अनुष्ठान संध्या अर्घ्य संपन्न होगा। इस दिन व्रती नदी, तालाब और छठ घाटों पर पहुंचकर अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं, 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगे। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!