Shubhanshu Shukla News : आ गया हिंद का सितारा : अंतरिक्ष से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
Shubhanshu Shukla News : भारत की 140 करोड़ जनता का इंतजार खत्म हुआ। अंतरिक्ष में तिरंगा लहराने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज रविवार तड़के स्वदेश लौट आए। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों और “भारत माता की जय” के नारों के बीच किया गया।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हत्या और मारपीट की घटनाओं से सनसनी, पढ़ें पूरी खबर
ISS जाने वाले पहले भारतीय
शुभांशु शुक्ला नासा के नेतृत्व वाले एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे। इसके तहत वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) गए और कई वैज्ञानिक प्रयोग किए। वे अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय और ISS का दौरा करने वाले पहले भारतीय बने।
15 जुलाई को कैलिफोर्निया तट पर पृथ्वी पर लौटने के बाद वह रविवार सुबह दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री ने साझा किया वीडियो
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत वीडियो साझा करते हुए लिखा – “भारत और ISRO के लिए गौरव का क्षण। मां भारती के सपूत गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज दिल्ली पहुंचे। उनके साथ गगनयान मिशन के नामित बैकअप अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर भी थे।”
गगनयान मिशन में मिलेगा अनुभव का लाभ
1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद 41 सालों में अंतरिक्ष जाने वाले शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय बने हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव से भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन को सीधा लाभ मिलेगा। इस मिशन की शुरुआत इस साल के अंत में मानवरहित उड़ान से होगी। (Shubhanshu Shukla News)
शुक्ला जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेंगे। (Shubhanshu Shukla News)



