Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हत्या और मारपीट की घटनाओं से सनसनी, पढ़ें पूरी खबर

Crime in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा का है, जहां 13 अगस्त की रात को सोमनाथ यादव नाम के युवक से 4 बदमाशों ने मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी उसे घर से घसीटकर बाहर लाए और फिर पिटाई के बाद पैर में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में भर्ती सोमनाथ ने रायपुर एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वारदात का CCTV भी सामने आया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में ड्रग्स तस्करी का खेल, हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, ड्रग्स का नशा करने वाले 4 युवक भी पकड़ाए

दूसरा मामला रायपुर के डुमरतराई सब्जी मंडी का है, जहां प्राइवेट गार्ड्स की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दरअसल, सब्जी लेने आए गोलबाजार के 21 साल के असजद खान की मामूली विवाद के बाद गार्ड्स ने बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को गंभीर चोटें आईं और दांत से काटकर भी घायल किया गया। प्राइवेट गार्ड्स की गुंडई की यह पहली घटना नहीं है। मेकाहारा समेत अन्य संस्थानों में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है। तीसरा मामला भी राजधानी रायपुर का है, जहां महादेव घाट स्थित मंदिर परिसर के पास अज्ञात बदमाश ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के पेट में चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। (Crime in Chhattisgarh)

नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला

घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। चौथा मामला जांजगीर-चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र का है, जहां अफरीद गांव में नाबालिग छात्र योगेश सूर्यवंशी पर 4-5 छात्रों ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विवाद रास्ता रोकने की बात को लेकर हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल छात्र को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Crime in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!