CG SI Recruitment: सब इंस्पेक्टर भर्ती का रास्ता हुआ साफ, हाईकोर्ट ने कहा- 15 दिन में रिजल्ट जारी करो
CG SI Recruitment: वर्षों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे सब इंस्पेस्टर अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। हाईकोर्ट ने 15 दिन के भीतर परिणाम जारी करने का आदेश दिया है। कई महीनों से एसआई अभ्यर्थी राजधानी रायपुर में आंदोलन कर रहे हैं। हाईकोर्ट जस्टिस एन.के. व्यास के सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को 975 पोस्ट के लिए परिणाम जल्द जारी करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़े :- सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में हुआ बड़ा खुलासा, NSUI के जिलाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार
हाईकोर्ट ने आगामी 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार को SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने को कहा है। हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर SI अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी होता है तो यह अच्छी बात है। एसआई अभ्यर्थियों ने दीपावली से पहले रिजल्ट जारी करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि रिजल्ट जारी नहीं होने से लंबे समय से हम कई परेशानियों से जूझ रहे हैं।
कोर्ट ने निर्देश दिया था लेकिन भर्ती अब तक नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री लगातार आश्वासन दे रहे हैं पर रिजल्ट नहीं हुआ है। अब कोर्ट के आदेश के बाद उम्मीद है कि जल्द ही सरकार रिजल्ट जारी कर देगी। उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2018 में SI भर्ती परीक्षा शुरू हुई थी। लेकिन 6 साल बाद भी अब तक कोई भी परिणाम जारी नहीं किया गया है। 2021 में जारी विज्ञापन के अनुसार 975 पदों पर ही भर्ती करने का आदेश कोर्ट ने दिया है।
SI भर्ती परीक्षा का मामला ऐसे पहुंचा कोर्ट
SI भर्ती परीक्षा का मामला अदालत में पहुंच गया है. 29 जनवरी, 2023 को प्रारंभिक परीक्षा के बाद, 16 मई, 2023 को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की गई, जिसमें 370 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ. इस चयन के बाद, जो अभ्यर्थी मेरिट सूची में नहीं आए, उन्होंने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए. याचिका में कहा गया कि 975 पदों में से 247 प्लाटून कमांडर के थे और मेरिट सूची में 20 गुना अभ्यर्थियों का होना आवश्यक था, जबकि सूची में 6,013 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. इस पर याचिकाकर्ताओं ने आपत्ति जताई. 20 मई, 2024 को बिलासपुर हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि प्लाटून कमांडर की भर्ती में महिलाओं को शामिल करना गलत था, और उनकी जगह पुरुषों को शामिल करने का निर्देश दिया. हालांकि, कोर्ट के आदेश के पांच महीने बाद भी अंतिम परिणाम जारी नहीं हुआ, जिससे अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन और अनशन किया. (CG SI Recruitment)
हाईकोर्ट ने 15 दिन के अंदर परीणाम जारी करने का दिया आदेश
आज 16 अक्टूबर को हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार को 15 दिनों के भीतर परीक्षा परीणाम जारी करने के आदेश दिए हैं. अब देखने वाली बात है कि क्या अभ्यर्थियों को 15 दिन के भीतर परीक्षा परिणाम को लेकर राहत मिलेगी या नहीं. (CG SI Recruitment)



