Google Analytics —— Meta Pixel

Total Debt in World: कर्ज के दलदल में धंसी है दुनिया, अमेरिका-इंग्‍लैंड भी लोन लेकर ही चला रहे काम, जानिए भारत पर है कितना कर्ज?

Total Debt in World : दुनिया का कर्ज को बोझ बढता ही जा रहा है. क्‍या विकसित और क्‍या विकाशील देश, सब सरकारें कर्ज लेकर ही काम चला रही हैं. यही वजह है कि दुनिया का सरकारी कर्ज 102 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 84.66 लाख करोड़ रुपये) हो गया है. आईएमएफ की ‘अक्टूबर 2024 विश्व आर्थिक परिदृश्य’ रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 की तुलना में 2024 में दुनिया के कर्ज में $5 ट्रिलियन की वृद्धि हो गई है.

यह भी पढ़े :- AUS vs IND : स्निकोमीटर में कोई मूवमेंट नहीं, फिर भी यशस्वी जायसवाल को दिया गया आउट, बांग्लादेशी अंपायर पर भड़के गावस्कर

अमेरिका का कुल कर्ज 36 ट्रिलियन डॉलर यानी दुनिया के कुल कर्ज का 34.6 प्रतिशत है। अमेरिका की जीडीपी के मुकाबले कर्ज 125 अधिक है। गिरती अर्थव्यवस्था के बावजूद अमेरिका अपने कर्ज का ब्याज चुका रहा। वहीं बात अगर चीन की करें तो वो दूसरा सबसे बड़ा कर्जदार देश है। चीन का कुल कर्ज 14.63 ट्रिलियन डॉलर यानी की दुनिया के कुल कर्ज का 16.1 प्रतिशत है। चीन की अर्थव्यवस्था भी चुनौतियों का सामना कर रही है। बात अगर जापान की करें तो इसका नाम तीसरे नंबर पर आता है। जापान पर कुल कर्ज 10.7 ट्रिलियन डॉलर यानी दुनिया के कुल कर्ज का 10 प्रतिशत है।

जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है भारत ने अर्थव्यवस्था के कई ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि भारत पर कुल कितना कर्ज है और क्या ये चिंता का विषय है। आपको सुनकर हैरानी होगी कि भारत पर कुल 3.057 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। ये दुनिया के कुल कर्ज का 3.2 प्रतिशत है। हालांकि ये आंकड़ा बड़ा लग सकता है। लेकिन अगर इसे विकसित देशों जैसे अमेरिका और चीन के कर्ज से तुलना करें तो भारत की स्थिति बेहतर मानी जा सकती है। दरअसल, कोरोना महामारी ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका दिया। कई देशों की जीडीपी गिर गई और उन्हें अपने अर्थव्यवस्थाओं को संभालने के लिए बड़े पैमाने पर कर्ज लेना पड़ा। आईएमएफ और यूनाइटेड नेशन ट्रेजरी के आंकड़ों के अनुसार दुनिया पर कुल कर्ज 102 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। बात अगर अमेरिका की करें तो वो दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदार देश है।

अमेरिका का कुल कर्ज 36 ट्रिलियन डॉलर यानी दुनिया के कुल कर्ज का 34.6 प्रतिशत है। अमेरिका की जीडीपी के मुकाबले कर्ज 125 अधिक है। गिरती अर्थव्यवस्था के बावजूद अमेरिका अपने कर्ज का ब्याज चुका रहा। वहीं बात अगर चीन की करें तो वो दूसरा सबसे बड़ा कर्जदार देश है। चीन का कुल कर्ज 14.63 ट्रिलियन डॉलर यानी की दुनिया के कुल कर्ज का 16.1 प्रतिशत है। चीन की अर्थव्यवस्था भी चुनौतियों का सामना कर रही है। बात अगर जापान की करें तो इसका नाम तीसरे नंबर पर आता है। जापान पर कुल कर्ज 10.7 ट्रिलियन डॉलर यानी दुनिया के कुल कर्ज का 10 प्रतिशत है।

भारत की स्थिति दूसरे देशों से बेहतर

वैसे देखा जाए तो भारत की स्थिति दूसरे देशों से बेहतर है। भारत इस सूची में सातवें स्थान पर है। भारत का कुल कर्ज 3.057 ट्रिलियन डॉलर है जो दुनिया के कुल कर्ज का मात्र 3.2 प्रतिशत है। यहां भारत के लिए राहत की बात ये है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है। चाहे वो मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हो। भारत अपने कर्ज को मैनेज करते हुए आगे बढ़ रहा है। (Total Debt in World)

दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जिनपर कर्ज न के बराबर है। इनमें इराक, चिली, वियतनाम, यूएई जैसे देशों का नाम शामिल है। इराक सबसे कम कर्ज वाला मुल्क है। बांग्लादेश पर कुल कर्ज का 0.2 प्रतिशत है। पाकिस्तान पर कुल कर्ज का 0.3 प्रतिशत है। लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों की अर्थव्यवस्था को देखते हुए ये कर्ज उनके लिए चिंता का विषय है। (Total Debt in World)

Back to top button
error: Content is protected !!