युवाओं को एकजुट कर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा : भतपहरी
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश स्तरीय युवा प्रकोष्ठ का पुनर्गठन 16 सितंबर को होगा
Chhattisgarh Satnami Samaj : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी द्वारा समाज के प्रदेश स्तरीय युवा प्रकोष्ठ में 25 युवाओं को अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं महासचिव सहित अन्य पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज (Chhattisgarh Satnami Samaj) के प्रदेश अध्यक्ष आर पी भतपहरी ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ के प्रबंधकारिणी /कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष , चार उपाध्यक्ष ,एक महासचिव ,एक कोषाध्यक्ष , एक सह सचिव,एक मीडिया प्रभारी , एक प्रवक्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 15 युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
यह भी पढ़े :- जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों का सामना करने के लिए ज्यादा सक्षम होना होगा- राज्यपाल रमेन डेका
Chhattisgarh Satnami Samaj के अध्यक्ष आर पी भतपहरी ने बताया कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रबंधकारिणी की बैठक गत 28 जुलाई 2024 में लिए गए निर्णय अनुसार 15 सितंबर को युवा प्रकोष्ठ का पुनर्गठन / मनोनयन किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त पदों के प्रत्याशी होने की पात्रता निर्धारित की गई है ,जिसके अनुसार पहले वह युवा हो एवं संस्था का संरक्षक सदस्य हो या संस्था का आजीवन सदस्य हो या संस्था के साधारण सदस्य हो जिनकी सदस्यता लगातार 2 वर्षों से जीवित हो और आगामी 3 वर्षों के लिए भी जीवित हो। युवा का तात्पर्य है जिनकी उम्र नामांकन तिथि पर अधिकतम 45 वर्ष हो।
भतपहरी ने यह भी बताया कि संस्था के वे युवा सदस्य जिनकी सदस्यता 07 सितंबर 2024 की स्थिति में जीवित अवस्था में हों , वे ही प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश स्तरीय युवा प्रकोष्ठ के प्रबंधकारिणी सदस्यों के पुनर्गठन /मनोनयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं ।
संस्था की सदस्यता लेने की एवं कालातीत स्वच्छता का नवीनीकरण के लिए अंतिम तिथि 7 सितंबर 2024 संध्या 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है। सर्वसम्मति से प्रबंधकारिणी सदस्यों का मनोनयन नहीं होने की दशा में निर्वाचन की प्रक्रिया 15 सितंबर को ही संपन्न कराई जाएगी । निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने हेतु निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी उसी दिन को कर दी जाएगी ।



