Google Analytics —— Meta Pixel

महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों में बहुत गड़बड़ी हुई, राहुल गांधी ने उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

Rahul Gandhi on Maharashtra Election : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल हैं. महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी हुई है।

यह भी पढ़े :- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में तीसरी बार लगी आग, चपेट में आया सेक्टर-18 शंकराचार्य रोड का पंडाल

राहुल गांधी ने कहा, ‘हम इस टेबल पर महाराष्ट्र में पिछला चुनाव लड़ने वाले पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हम चुनाव के बारे में कुछ जानकारी लाने जा रहे हैं. हमने मतदाताओं और मतदान सूची के विवरण का अध्ययन किया है. हमारी टीमें काम कर रही हैं और हमें कई अनियमितताएं मिली हैं। (Rahul Gandhi on Maharashtra Election)

राहुल गांधी ने कहा कि वोटर लिस्ट में कई खामियां हैं. 5 महीने में 7 लाख वोटरों को जोड़ा गया. चुनाव से पहले इतने वोटर कैसे जुड़े. वहीं, चुनाव आयुक्त को चुनने की प्रक्रिया में बदलाब हुआ है। (Rahul Gandhi on Maharashtra Election)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट से अल्पसंख्यकों के वोट काटे गए। महाराष्ट्र की 3 बड़ी पार्टियां चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांग रही हैं। वो हमें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

पिछले दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए केंद्र सरकार को जमकर घेरा था। उन्होंने देश में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई और जीडीपी में दर्ज की गई गिरावट पर भी सवाल उठाए थे।

चीन का मुकाबला करने के लिए दूरदर्शिता की जरूरत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ का उल्लेख तक नहीं किया, जबकि उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि एक अच्छी पहल होने के बावजूद यह विफल है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उत्पादन और प्रौद्योगिकी के संदर्भ में चीन का मुकाबला करने के लिए दूरदर्शिता और रणनीति की जरूरत है।

जीडीपी में दर्ज की गई गिरापट

सदन के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, आपने अपने भाषण में ‘मेक इन इंडिया’ का जिक्र तक नहीं किया। प्रधानमंत्री को यह स्वीकार करना चाहिए कि ‘मेक इन इंडिया’ एक अच्छी पहल होने के बावजूद असफल है। मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में 2014 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 15.3 प्रतिशत था जो गिरकर 12.6 प्रतिशत हो गया है, यह पिछले 60 सालों में सबसे कम है।

Back to top button
error: Content is protected !!